फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Discord continues among Congress leaders, Laxman Singh calls Sam Pitroda the biggest enemy of the party, BJP t

Mp: कांग्रेस नेताओं में कलह जारी, लक्ष्मण सिंह ने सैम पित्रोदा को बताया पार्टी का सबसे बड़ा दुश्मन, BJP का तंज

Thu, 05 Sep 2024 07:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 05 Sep 2024 07:01 PM IST
सार

लक्ष्मण सिंह ने अपने ही पार्टी के नेता सैम पित्रोदा पर निशना साधते हुए उनको पार्टी का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है। इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में चापलूसी का दौर चल रहा है।

विज्ञापन
Discord continues among Congress leaders, Laxman Singh calls Sam Pitroda the biggest enemy of the party, BJP t
लक्ष्मण सिंह - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहते हैं एक बार फिर उनकी सोशल मीडिया में एक पोस्ट ने पार्टी में भूचाल मचा दिया है। लक्ष्मण सिंह ने अपने ही पार्टी के नेता सैम पित्रोदा पर निशना साधते हुए उनको पार्टी का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है। हालांकि लक्ष्मण सिंह ने अपने बयान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए पोस्ट को डिलीट कर दिया। इधर भाजपा ने लक्ष्मण सिंह के इस पोस्ट पर चुटकी ली है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष  वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में चापलूसी का दौर चल रहा है।
विज्ञापन


पित्रोदा बाप-बेटे में फर्क पैदा कर रहे हैं
कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि ‘पित्रोदा कांग्रेस के सबसे बड़ा दुश्मन हैं, वे बाप-बेटे में फर्क पैदा कर रहे हैं। सैम पित्रोदा बोले- राहुल गांधी पिता राजीव से ज्यादा समझदार, वे अच्छी स्ट्रैटजी बनाते हैं, उनमें प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं।’ विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है।
विज्ञापन


बोले-कांग्रेवीडी स में घोर चापलूसी का दौर
 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि जब कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ही कह रहे कि वो कांग्रेस के दुश्मन हैं। सैम पित्रोदा विरासत टैक्स से लेकर ना जाने कितनी विवादास्पद बातें देश में करते रहे हैं। लेकिन, दुर्भाग्य है कि कांग्रेस में घोर चापलूसी का दौर है इस घोर चापलूसी के दौर में सैम पित्रोदा और क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक परिवार तक दुनिया सिमटी है तो वह (पित्रोदा) भी चापलूसी की दौड़ में लगे हैं कि कैसे नजदीक पहुंचा जाए। कांग्रेस का चरित्र ही यह है। इन बातों को देश और समाज, सब लोग जानते हैं कि कौन क्या है। कांग्रेस के नेताओं ने ही उस बात का जवाब दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाने क्या बोले थे सैम पित्रोदा
सैम पित्रोदा ने शिकागो में न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी में भविष्य के प्रधानमंत्री के सारे गुण हैं।राजीव गांधी की तुलना में राहुल गांधी ज्यादा समझदार हैं। राहुल बौद्धिक होने के साथ-साथ एक बेहतर स्ट्रैटेजिक भी हैं. राजीव थोड़ा बहुत मेहनती थे।राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए एक गलत इमेज बनाई गई थी. इसके लिए लाखों-करोड़ों डॉलर खर्च किए गए थे। पहले राहुल की इमेज एक प्लान किए गए कैंपेन पर बेस्ड  थी। राहुल गांधी बहुत पढ़े-लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed