फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijay Singh met Bundelkhand's daughter Binnu Rani in Bhopal

MP: सोशल मीडिया में चर्चित बुंदेलखंड की बिटिया बिन्नू रानी पहुंची भोपाल, दिग्विजय सिंह से की मुलाकात

Tue, 18 Jun 2024 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Jun 2024 04:24 PM IST
सार

MP: मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के पहाड़गांव की एक बिटिया बिन्नू रानी का वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ। बुंदेली बोली में दीपा यादव उर्फ बिन्नू रानी के रील और वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए खूब वायरल होते हैं। 
 

विज्ञापन
Digvijay Singh met Bundelkhand's daughter Binnu Rani in Bhopal
चर्चित बुंदेलखंड की बिटिया से मिले दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने ट्विटर पर बिन्नू रानी का वीडियो देखा और बच्ची का आत्मविश्वास देखकर उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। बाद में पूर्व सीएम ने बिन्नू रानी से फोन पर बात की और भोपाल आने पर मिलने की बात कही। आज जब बिन्नू रानी छतरपुर से भोपाल आई तो सबसे पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जी से मिलने उनके भोपाल स्थित आवास पर पहुंची। 

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह जी ने बिन्नू रानी से न सिर्फ मुलाकात की बल्कि उसे खूब लाड़ किया, उसके आत्मविश्वास की जमकर प्रशंसा की। दिग्विजय सिंह जी ने बिन्नू रानी से उसके पसंदीदा व्यंजन पूछे और जो जो उसने कहे वो सब व्यंजन बुलवाए। पूर्व सीएम का छोटी सी बिटिया पर उमड़ रहा प्यार देखते ही बन रहा था उन्होंने अपने हाथों से व्यंजन परोसे। दीपा यादव 'बिन्नू रानी' छतरपुर के पहाडगांव में बुंदेला परिवार के साथ रहती है और उन्ही के साथ आज भ्रमण के लिए भोपाल पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed