फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Department's focus on recruitment of doctors and staff, Deputy CM reviewed it, gave instructions to officers

Mp: चिकित्सकों और स्टॉफ की भर्ती में पर विभाग का फोकस, डिप्टी सीएम ने किया रिव्यू, अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 20 Aug 2024 07:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 20 Aug 2024 07:06 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों की जा रही भर्ती में तेजी लाने की निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्थिति की समीक्षा की और कार्यवाहियों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Department's focus on recruitment of doctors and staff, Deputy CM reviewed it, gave instructions to officers
अधिकारियों की बैठक लेते डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा में विभिन्न पदों की जा रही भर्ती में तेजी लाने की निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में मैनपावर उपब्धता के संबंध में की जा रही कार्रवाई और अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सक, विशेषज्ञ, सहायक चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक स्टाफ की भर्ती के लिए समस्त आवश्यक कार्यवाहियों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। गौरतलब है कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेषज्ञों की सीधी भर्ती के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रथम श्रेणी के 1085 पदों के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। द्वितीय श्रेणी के पदों में 895 चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हो चुकी हैं कुल 1373 द्वितीय श्रेणी के पदों में भर्ती की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
विज्ञापन


3353 चिकित्सक पदों को भरने का काम शुरू
दरअसल स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की भर्ती के लिए किए जाने वाले नाकाफी साबित हो रहे हैं। पिछले साल प्रदेश में 15 अलग-अलग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कराई। जिसमें से 1607 उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया में खरे साबित हुए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में जॉइन करने का काम शुरू कराया गया तो 360 सिलेक्ट प्रतिभागियों ने जॉइन ही नहीं किया, और तब 230 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट के जरिए जॉइन कराया है। अब एक बार फिर 3353 चिकित्सक पदों को भरने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए शुरू हो चुकी है भर्ती प्रक्रिया
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेषज्ञों की सीधी भर्ती के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रथम श्रेणी के 1085 पदों के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन जारी किया जा चुका है। द्वितीय श्रेणी के पदों में 895 चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए भी आवेदन बुलाए जा चुके हैं। कुल 1373 द्वितीय श्रेणी के पदों में भर्ती की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। उधर पीएससी के माध्यम से पिछले साल जो नियुक्ति प्रक्रिया कराई गई थी उसमें 230 पदों के लिए अनुपूरक (वेटिंग) सूची से चिकित्सक नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed