{"_id":"68e37a9d823be71734033efb","slug":"deadly-cough-syrup-jitu-patwari-met-the-affected-families-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deadly Cough Syrup: जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deadly Cough Syrup: जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप
Mon, 06 Oct 2025 01:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:45 PM IST
सार
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सिर्फ एक डॉक्टर की गिरफ्तारी कर असली दोषियों को बचाया जा रहा है, जबकि ड्रग कंट्रोल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों से वार्ता करते जीतू पटवारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने परासिया में कफ सिरप कांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार एक डॉक्टर की गिरफ्तारी करके दोषियों को बचाना चाहती है। डॉक्टर लक्षणों के आधार पर दवा लिखता है। उसको केमिकल की जानकारी नहीं होती है। सरकार को इस मामले में असल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
इसमें ड्रग कंट्रोल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकार के मंत्रियों ने कई दिनों तक इस घटना के बारे में जानकारी नहीं ली। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Deadly Cough Syrup: दवा कंपनी का सच तलाशने तमिलनाडु जाएगा विशेष जांच दल, 16 बच्चों की मौत; लगातार बढ़ रहा आंकड़ा
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 16 मासूम बच्चों की मौत एक हृदय विदारक घटना है। पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना प्रकट की है। कांग्रेस पार्टी इस गहरे दुख की घड़ी में प्रत्येक शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक छिंदवाड़ा के उन नन्हे फ़रिश्तों को न्याय नहीं मिल जाता, जिनकी मासूम ज़िंदगियां सरकारी लापरवाही और दवा माफिया की घिनौनी साज़िश का शिकार हो गईं हैं।
