{"_id":"6a6a025c4853edc09101fa42","slug":"datia-by-election-congress-appeals-to-the-election-commission-before-voting-submits-a-complaint-and-raises-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia by-election: मतदान से पहले कांग्रेस का चुनाव आयोग को पत्र, भेजी शिकायत, अधिकारियों की ड्यूटी पर भी सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia by-election: मतदान से पहले कांग्रेस का चुनाव आयोग को पत्र, भेजी शिकायत, अधिकारियों की ड्यूटी पर भी सवाल
Wed, 29 Jul 2026 07:13 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:13 PM IST
सार
दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पर शिकायतों की अनदेखी, फोन नहीं उठाने और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने बाहरी लोगों की मौजूदगी और स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मतदान से पहले दतिया विधानसभा उपचुनाव में सियासी माहौल और गर्म हो गया है। कांग्रेस ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। पार्टी का कहना है कि अधिकारियों की निष्क्रियता से निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हो सकता है।
शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने पर वे फोन नहीं उठाते। यदि बात हो भी जाती है तो शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन प्रभावित हो रहा है।
पुलिस ड्यूटी पर भी उठाए सवाल
पार्टी ने शिकायत में कहा है कि स्थानांतरित किए जा चुके कुछ पुलिस अधिकारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। आरोप है कि ऐसे अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी भाजपा से जुड़े बाहरी लोग ग्रामीण इलाकों में रुके हुए हैं और मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी ने ऐसे लोगों को विधानसभा क्षेत्र से बाहर करने की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-भोपाल में देसी घी के नाम पर बड़ा खेल, 10 क्विंटल घी जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार
चुनाव आयोग से क्या मांग
कांग्रेस ने आयोग से संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच, निष्पक्ष अधिकारियों की तैनाती, बाहरी लोगों को हटाने और स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।