फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Datia By-election: Ashutosh Tiwari to file nomination today in the presence of the CM, State President, State

Datia By-Election: एक मंच पर होंगे कई दिग्गज, आशुतोष तिवारी के नामांकन पर BJP का दिखेगा सियासी शक्ति प्रदर्शन

Mon, 13 Jul 2026 08:46 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 13 Jul 2026 08:46 AM IST
सार

दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक मंच पर नजर आएंगे। इसे भाजपा के एकजुटता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Datia By-election: Ashutosh Tiwari to file nomination today in the presence of the CM, State President, State
दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 में भाजपा सोमवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ उम्मीदवार आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल कराएगी। दोपहर एक बजे किला चौक पर विशाल आमसभा आयोजित होगी। जनसभा को मुख्यमंत्री मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल व पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता आमसभा को संबोधित करेंगे। टिकट घोषित होने के बाद पहली बार नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व एक मंच पर दिखाई देंगे, जिसे भाजपा के डैमेज कंट्रोल और एकजुटता के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एथेनॉल चावल विवाद: मंत्री राजपूत की दो टूक- एफसीआई की हेराफेरी में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं
विज्ञापन


नामांकन से एक दिन पहले रविवार को दतिया में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में भाजपा नेताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं और दतिया के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 'उन्होंने अपने शासनकाल में बहनों को फूटी कौढ़ी नहीं दी, अब सवाल उठा रहे', सीएम का कांग्रेस पर हमला

'भाजपा में व्यक्ति नहीं, बल्कि कमल का फूल चुनाव लड़ता है'
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं, बल्कि कमल का फूल चुनाव लड़ता है और कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से ही भाजपा को जीत मिलेगी।

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा दतिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। भाजपा सोमवार को नामांकन रैली के जरिए यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि टिकट को लेकर शुरुआती विरोध के बाद अब पूरा संगठन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर चुका है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मप्र में इसी महीने लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को भेजे 1835 करोड़


दतिया में 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे
बता दें, दतिया में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा था। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश नेतृत्व के सक्रिय होने के बाद डैमेज कंट्रोल किया गया। दतिया में 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और तीन अगस्त को मतगणना होगी।

नरोत्तम का टिकट कटते ही मचा था बवाल
गौरतलब है कि 10 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही जिला रणक्षेत्र में बदल गया था। पार्टी द्वारा आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगाते ही पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने हाईवे पर मोर्चा खोल दिया था। करीब 12 घंटे तक चले इस हंगामे में पुलिस और प्रशासन को आंसू गैस चलानी पड़ी थी।

11 जुलाई की सुबह खुला था जाम
11 जुलाई सुबह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम समाप्त कराने का प्रयास किया था। प्रशासन के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने हटने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनाव भी बढ़ गया था

हालांकि, भोपाल में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई बैठक के बाद मामले को नियंत्रित किया गया। खुद नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति की अपील की थी। उपद्रव पर कहा था कि कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी फोरम के हिसाब से अपनी बात रखें।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed