{"_id":"6654911edd8a4fbdda05e22b","slug":"crime-engineering-student-molests-nursing-student-in-bhopal-fir-registered-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: भोपाल में इंजीनियरिंग छात्र ने नर्सिंग छात्रा के साथ की ज्यादती, एफआईआर दर्ज, कॉलेज में हुई थी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: भोपाल में इंजीनियरिंग छात्र ने नर्सिंग छात्रा के साथ की ज्यादती, एफआईआर दर्ज, कॉलेज में हुई थी दोस्ती
Mon, 27 May 2024 07:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 May 2024 07:26 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में एक नर्सिंग छात्रा ने इंजीनियर के छात्र पर ज्यादती करने का आरोप लगाया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में एक नर्सिंग छात्र में आरोप लगाया है कि एक ही कॉलेज पढ़ने वाले इंजीनियरिंग छात्र ने प्रेम में फंसा कर उसके साथ ज्यादती की है। चार साल पहले छात्र ने छात्रा को शादी करने का झांसा दिया तथा एक होटल में लेकर गया। यहां पर उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी नौकरी दूसरे शहर में लग गई तो वह वहां से आकर छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
पिछले दिनों जब उसने शादी करने से मना कर दिया तो छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। रविवार की देर रात पुलिस ने रेप का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अशोका गार्डन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता युवती पिपलानी थानाक्षेत्र में रहती है। चार साल पहले वह मिसरोद इलाके के एक कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। इसी कॉलेज में अभिजीत नाम छात्र भी पढ़ता था। वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। एक ही कॉलेज परिसर में पढ़ने के कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर होटल में की थी ज्यादती
युवती ने पुलिस को बताया कि जल्द ही उनके बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। वे साथ में घूमने लगे। इसी दौरान छात्र ने वर्ष 2020 में छात्रा को घुमाने के बहाने अशोका गार्डन इलाके एक होटल में लेकर गया। यहां पर जल्द ही शादी कर लेने का वादा करते हुए उसने छात्रा के साथ ज्यादती की। कुछ दिनों बाद अभिजीत नौकरी करने के लिए दूसरे शहर में चला गया।
विज्ञापन
दूसरे शहर में रहने के बाद भी वह छात्रा के संपर्क में रहा तथा जब भी भोपाल आता तो जल्द ही शादी करने का वादा करते हुए युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पिछले दिनों जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव डाला तो अभिजीत ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद छात्रा ने थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
