फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress will strengthen the organization at the Panchayat level, advice to those who do not work, 5 president

Mp: पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस,काम नहीं करने वालों को नसीहत, सेवादल के 5 अध्यक्षों को हटाया

Thu, 29 Aug 2024 06:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 29 Aug 2024 06:43 PM IST
सार

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें कर रही है। गुरुवार को पीसीसी में सेवा दल की बैठक में जीतू पटवारी ने संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने की बात कही है। इधर सेवा दल के 5 जिला अध्यक्षकों को हटाया गया है।

विज्ञापन
Congress will strengthen the organization at the Panchayat level, advice to those who do not work, 5 president
पीसीसी में सेवा दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्र्देश में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अलग-अलग संगठनों प्रकोष्ठों की बैठक लेकर उन्हें मजबूत करने की नसीहत पदाधिकारी को दे रहे हैं। पटवारी का कहना है कि जो काम नहीं करेगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा इसी सिलसिले में गुरुवार को पीसीसी में सेवादल की प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई जिसमें जीतू पटवारी ने सभी पदाधिकारी को संगठन को मजबूत करने की बात कही है। बैठक में जीतू पटवारी ने कहा है कि कांग्रेस पंचायत स्तर पर अपना संगठन तैयार करेंगी। पंचायत में कांग्रेस के अध्यक्ष और सेवादल के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होगी।  पटवारी ने कहा कि हम पिछले 25 साल से जब राजनीतिक सूखा भोगते हैं तो हमारे कार्यकर्ताओं को यातना करनी पड़ती है। सेवा दल के पांच जिला अध्यक्षों को हटाया गया है। जल्द ही और अध्यक्षों को हटाया जा सकता है।
विज्ञापन


सेवादल के साथी हर गांव के बूथों में होंगे तैनात
पटवारी ने कहा यह सच है हाल ही में जो लोकसभा के चुनाव हुए उसमें कांग्रेस की पराजय बहुत चिंताजनक है। उससे पहले विधानसभा के चुनाव हुए वह भी उसमें भी हम जीत की ओर अग्रसर नहीं हो पाए। इससे बड़ी चिंता का विषय है यह है कि 1998 के बाद के लगातार कांग्रेस संघर्ष कर रही है। जो 2018 का चुनाव हुआ उसमें बीजेपी के वोट ज्यादा थे हमारी 5 सीटें ज्यादा थीं। तो लगातार कांग्रेस पार्टी को संघर्ष से गुजरना पड़ रहा है। जब हम कांग्रेस की मजबूती की बात करते हैं तो स्वाभाविक है कि कांग्रेस की मजबूती तभी संभव है जब सेवादल के साथी हर गांव में मध्य प्रदेश के 65000 बूथों पर तैनात हों। जब 65 हजार बूथों पर सेवादल के दो- दो साथी बनेंगे तो सेवा दल के भोपाल में एक लाख 30 हजार कार्यकर्ताओं की सेना नजर आएगी।
विज्ञापन




कांग्रेस पार्टी का पंचायत स्तर पर होगा अध्यक्ष 
पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा-कांग्रेस पार्टी ऐसा प्रोग्राम लेकर आ रही है जिसमें हमारी पार्टी पंचायत स्तर टीम तैयार करेगी। इसमें कांग्रेस पार्टी का पंचायत स्तर पर अध्यक्ष होगा। सेवादल भी पंचायत संगठक की नियुक्ति करे। हर वार्ड स्तर पर कांग्रेस का अध्यक्ष और सेवादल का संगठक तैनात किया जाए। और बूथ स्तर पर दो- दो कार्यकर्ता सेवादल के सिपाही के रूप में तैनात किए जाएं। ये काम सेवाजल के जिला संगठकों को हाथ में लेना होगा। सेवादल की गरिमा से का पुर्नजागरण जब होगा तभी कांग्रेस मजबूत होगी। पटवारी ने कहा कि हम पिछले 25 साल से जब राजनीतिक सूखा भोगते हैं। तो हमारे कार्यकर्ताओं को यातना करनी पड़ती है। मध्य प्रदेश में किस तरह की हालात हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जो वचन पत्र दिया उस पर आज तक एक शब्द भी नहीं बोला। जो किसानों गरीबों, महिलाओं, दलितों के उत्थान की बात की थी उस पर एक शब्द भी आज तक आगे नहीं बढ़े। मध्य प्रदेश दलित अत्याचार में, महिलाओं के बलात्कार और किसानों पर अत्याचार में नंबर वन हो गया है। मध्य प्रदेश कर्जदार है प्रति व्यक्ति कर्ज की व्यवस्था में मध्य प्रदेश नंबर वन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे अंदर कुछ ऊर्जा है तो कुछ ठंडक 
बैठक में सेवा दल के मुख्य संगठक योगेश यादव ने कहा कि हमारे अंदर कुछ ऊर्जा है तो कुछ ना कुछ ठंडक भी है हमने उस ठंडक को स्वीकार करते हुए सेवादल को चार ग्रेड में बांटा है ए,बी,सी और डी जो डी ग्रेड के जिला अध्यक्ष हैं उनको हटाने का क्रम जारी है। हम नहीं चाहते कि सेवा दल का मतलब यह हो कि लेटर पैड छपवा दिया। या परिक्रमा करें हमारा नारा है कि काम नहीं तो पद नहीं। योगेश यादव ने कहा कि जो काम नहीं करेगा उसे पद नहीं दिया जाएगा। अभी हमने 5 जिला अध्यक्ष बदले हैं। सी ग्रेड के भी कुछ जिला अध्यक्ष भी जल्दी बदलेंगे। यह प्रक्रिया हमारी जारी रहेगी। हर ग्रामीण क्षेत्र में सेवा दल को स्थापित किया जा रहा है हर ब्लॉक अध्यक्ष को इस मामले में निर्देश दिए गए हैं जहां ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां खाली हैं वे15 दिन में भर दी जाएगी। ग्राम पंचायत में मुख्य संगठन की नियुक्ति की जाएगी। अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में सेवादल का महाधिवेशन करने जा रहे हैं। जिसमें करीब 3 हजार सेवादल के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed