फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress state president Jitu Patwari took an important meeting

MP Politics: कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया वॉरियर्स में भरा जोश, 8 जनवरी को होंगी ये बैठकें

Sun, 07 Jan 2024 02:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Jan 2024 02:12 PM IST
सार

MP Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार अपने कार्यकर्ता के पदाधिकारियों से संवाद कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। 

विज्ञापन
Congress state president Jitu Patwari took an important meeting
कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया वॉरियर्स में भरा जोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की। बैठक में लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष के अलावा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी और विधानसभा क्षेत्र समन्वयक भी शामिल रहे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। बीजेपी सोशल मीडिया के जरिए भ्रम, झूठ और असत्य फैलाने का काम करती है। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर भाजपा के हर एक झूठ को उजागर करना है। इसके साथ ही भाजपा को सोशल मीडिया पर कड़ा जवाब देना हैं, साथ कांग्रेस का भरपूर प्रचार प्रसार करना है। 
विज्ञापन


लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें 
पटवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर बढ़ाएं, पार्टी के मुद्दों को ट्वीट करें, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम पर प्रचारित करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें और उनसे जुड़ने का प्रयास करें। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी और अखिल भारतीय कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के सह प्रभारी संदीप गुप्ता ने भी बैठक में संबोधित किया। बैठक का संचालन सोशल मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभिनव बरोलिया द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 को भी महत्वपूर्ण बैठक 
पीसीसी में ही 8 जनवरी को कांग्रेस की दो अन्य बैठकें भी आयोजित की गई हैं। इनमें एमपी कांग्रेस की स्टेट इलेक्शन कमेटी और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठकें हैं। पीसीसी में कल 8 जनवरी को सुबह 11:30 बजे स्टेट इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होगी। बैठकों में जीतू पटवारी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, भंवर जितेंद्र सिंह सहित तमाम सदस्य शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed