{"_id":"699313e37762ea5743027597","slug":"congress-s-national-talent-hunt-leaders-gather-on-one-platform-preparing-to-give-the-organization-a-new-edge-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का नेशनल टैलेंट हंट: एक मंच पर जुटे नेता, संगठन को नई धार देने की तैयारी,चुनेंगे 20 प्रदेश प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का नेशनल टैलेंट हंट: एक मंच पर जुटे नेता, संगठन को नई धार देने की तैयारी,चुनेंगे 20 प्रदेश प्रवक्ता
Mon, 16 Feb 2026 06:27 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:27 PM IST
सार
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रवक्ता और मीडिया प्रतिनिधियों के चयन के लिए ‘टैलेंट हंट प्रोग्राम’ शुरू किया है। 28 फरवरी तक आवेदन होंगे और योग्यता आधारित प्रक्रिया के तहत प्रदेश स्तर पर 20 प्रवक्ता सहित विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
पीसीसी में प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी ने ‘नेशनल टैलेंट हंट’ अभियान की औपचारिक शुरुआत की। खास बात यह रही कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एक मंच पर नजर आए और अभियान की रूपरेखा साझा की। इसे संगठन और मीडिया विभाग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 तय की गई है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर संभाग स्तर पर इंटरव्यू आयोजित होंगे। इंटरव्यू में एआईसीसी द्वारा नामित प्रतिनिधि, टैलेंट हंट समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और संबंधित जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। अंतिम निर्णय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) द्वारा लिया जाएगा।
बदलते दौर के लिए नई टीम की तैयारी
प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी को ऐसे प्रवक्ताओं की जरूरत है, जो वैचारिक रूप से स्पष्ट, शोधपरक और संवाद कौशल में दक्ष हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर होगा और प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी।उन्होंने बताया कि एक सफल प्रतिनिधि में कांग्रेस की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता, समसामयिक मुद्दों पर गहन अध्ययन, प्रभावशाली वक्तृत्व, मीडिया प्रबंधन की समझ और तथ्यात्मक प्रस्तुति की क्षमता जैसे गुण आवश्यक होंगे।
इन पदों के लिए आमंत्रित किए आवेदन
टैलेंट हंट के तहत तीन प्रमुख भूमिकाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं:
प्रवक्ता
शोध कोऑर्डिनेटर
प्रचार-प्रसार कोऑर्डिनेटर
यह भी पढ़ें-मेट्रोपॉलिटिन, सार्वजनिक परिवहन पर विशेष जोर, किसानों पर रहेगा फोकस
विज्ञापन
सीमित लेकिन गुणवत्ता आधारित चयन
मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने स्पष्ट किया कि चयन संख्या बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर केवल 20 प्रवक्ता चुने जाएंगे।कुछ मीडिया पैनलिस्ट भी नामित होंगे। संभाग और जिला स्तर पर दो-दो अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त किए जाएंगे।राष्ट्रीय स्तर पर दो पैनलिस्ट और एक विशेष अंग्रेज़ी मीडिया पैनलिस्ट का चयन होगा।
यह भी पढ़ें-शिवपुरी के वकील की हत्या पर उबाल, भोपाल में ठप रही पैरवी, वकील बोले- लागू हो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट
वैचारिक राजनीति को मजबूत करने की पहल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने इसे तथ्याधारित और वैचारिक विपक्ष की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे युवाओं को मंच देना चाहती है जो पढ़ें, शोध करें और जनता की आवाज़ को तथ्यों के साथ प्रभावी ढंग से उठाएं।अंत में जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारों का आंदोलन है। यह टैलेंट हंट अवसरों को सिफारिश नहीं, बल्कि योग्यता से जोड़ने की पहल है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील