फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Shivraj honored 38 talents, said- you have won the heart of Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: सीएम शिवराज ने किया 38 प्रतिभाओं का सम्मान, कहा- आपने मध्यप्रदेश का दिल जीत लिया

Sun, 21 Aug 2022 07:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 07:09 PM IST
सार

भोपाल में आयोजित समारोह में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर प्रदेश की 38 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
CM Shivraj honored 38 talents, said- you have won the heart of Madhya Pradesh
सीएम ने प्रतिभाओं का सम्मान किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर प्रदेश की 38 प्रतिभाओं का सम्मान किया। आयोजन भोपाल में हुआ था। सीएम ने प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने मध्यप्रदेश का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि जिन 38 प्रतिभाओं  का सम्मान किया गया, उसमें इंदौर की श्रद्धा गोमे, अनन्या अवस्थी, आदित्य काकोड़े भी शामिल रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन किया। सीएम शिवराज ने सम्मान स्वरूप प्रतिभाओं को शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल है, आपने मध्य प्रदेश का दिल जीत लिया है। प्रदेश में उपलब्ध कराए जा रहे बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाओं से न केवल यूपीएससी बल्कि नीट, आईआईटी, जेईई सहित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में प्रदेश के विद्यार्थी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

    
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूरे देश से 700 चयनित विद्यार्थियों में से प्रदेश के 38 विद्यार्थियों का चयन हमारे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लगभग सभी अंचलों से यूपीएससी में विद्यार्थियों का चयन हुआ है। मुख्यमंत्री प्रतिभाओं को देश एवं प्रदेश में स्थान बनाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन लगातार मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व आईएएस बी. सिंह ने कहा कि सही मायने में सफलता का पता सिविल सर्विस की परीक्षा में चयन होने पर चलता है। विद्यार्थी चयनित होकर हम सबके गौरव बन गए हैं। यूपीएससी में चयनित होने के लिए प्रोत्साहन जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी सिविल सेवा में सफल नहीं होते हैं तो वे जीवन में अवश्य सफल होते हैं। उनकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।


इनका हुआ सम्मान
यूपीएससी 2021 में चयनित श्रद्धा गोमे, अनन्या अवस्थी, आदित्य काकोड़े, ऐश्वर्य वर्मा, उत्कर्ष द्विवेदी, कार्तिकेय जायसवाल, विशाल धाकड़, कुशल जैन, अंजलि श्रोत्रिय, श्रद्धा गोमे, श्रेयाश्री, अंकित कुमार चौकसे, मिनी शुक्ला, ऋजु श्रीवास्तव, अंतरिक्ष जैन, ट्विंकल जैन, लिपि नगायच, नेहा जैन, सिमरन भारद्वाज, सोनाली सिंह परमार, अर्जित महाजन, मयंक मिश्रा, तन्मय काले, मृदुल शिवहरे, आयुष भदौरिया, छाया सिंह, पीयूष दुबे, कृष्णपाल राजपूत, आकर्ष सोनी, राहुल देशमुख, आदित्य पटले, मयंक सिंह, पूजा सोनी, शिवम धाकड़, एकांत जैन, सौरव बेलानी, दीपक दांगी, सोनू परमार और शुभम कुमार शर्मा का सम्मान किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed