फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   'CM's School': Class held in Women's Polytechnic College, filled with enthusiasm by mentioning Devi Ahilya and

सीएम की पाठशाला': महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगाई क्लास, देवी अहिल्या और दुर्गावती का जिक्र कर भरा जोश

Wed, 28 May 2025 07:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 May 2025 07:48 PM IST
सार

भोपाल के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित 'सीएम की पाठशाला' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, सामाजिक चेतना और मध्यप्रदेश की गौरवशाली महिला विभूतियों महारानी दुर्गावती और देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन संघर्षों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय नारी सदैव सशक्त रही है और उनका योगदान आज भी राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक है।

विज्ञापन
'CM's School': Class held in Women's Polytechnic College, filled with enthusiasm by mentioning Devi Ahilya and
सीएम डॉ. यादव ने लगाई पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं से संवाद करते हुए 'सीएम की पाठशाला' कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से राष्ट्रभक्ति, नारी सशक्तिकरण और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक महिला व्यक्तित्वों महारानी दुर्गावती और देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन संघर्ष और योगदान पर विस्तार से चर्चा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि 'भारत में महिलाएं तब भी सशक्त थीं, जब उन्हें कम अधिकार प्राप्त थे और आज भी सशक्त हैं जब उन्हें सर्वाधिक अधिकार मिले हैं। उन्होंने महारानी दुर्गावती के पराक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने अकबर की सेना से युद्ध करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। साथ ही जबलपुर में आधारताल और मदन महल जैसे स्थापत्य व जल संरक्षण प्रणाली का निर्माण कराया, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: PCC चीफ के भाइयों पर हुई FIR,पुलिस मुख्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, बोले-FIR द्वेष की भावना से प्रेरित
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की शासन व्यवस्था, सामाजिक सुधारों और धार्मिक स्थलों के निर्माण को अद्वितीय बताते हुए कहा कि उन्होंने 28 वर्षों तक कुशल प्रशासन चलाया, विधवा विवाह को प्रोत्साहित किया और महेश्वरी साड़ियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। डॉ. यादव ने बताया कि 31 मई को देवी अहिल्याबाई का 300वां जन्मवर्ष है और इस उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने छात्राओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने छात्राओं द्वारा 'होलिस्टिक अपस्किलिंग नारी शक्ति प्रोजेक्ट' के तहत बनाए गए चीनी मिट्टी के उत्पादों, डिजाइनर कपड़ों व अन्य नवाचारों की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी, समाजसेवी रवींद्र यति, प्राचार्य राव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: एमपी में कोरोना के 6 मरीज मिलने के बाद भी भोपाल में लापरवाही, सरकारी अस्पतालों को गाइडलाइन का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed