फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Mohan Yadav said that there is no compromise on law and order

MP News: एक्शन में सीएम मोहन यादव, कलेक्टरों की बैठक में कहा- कानून व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं

Sun, 17 Dec 2023 08:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 17 Dec 2023 08:53 PM IST
सार

MP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास के कार्य समय-सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। विकेन्द्रीकरण व्यवस्था से व्यवस्था में सभी कार्यों की मॉनीटरिंग की जायेगी, ताकि जनता के हित में एवं जनता के लिये बेहतर निर्णय लिये जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का हित सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये कि वे भविष्य के प्रोजेक्ट को देखते हुए सरकारी जमीन आरक्षित करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि उज्जैन सहित बड़े शहरों का झोनल प्लान बनाने की दिशा में नगर निगम विशेष प्लान तैयार करे। विकास के कार्य तेज गति से कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav said that there is no compromise on law and order
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से जनहितैषी योजनाओं का लाभ आम जनता को बेहतर ढंग से मिले। विकसित भारत संकल्प यात्रा में 25 हजार की आबादी प्रतिदिन कवर की जायेगी। इसमें नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता को शासन द्वारा बनाई गई योजना की जानकारी दी जायेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो जाये। सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से इसका पालन करें। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि खुले में बेच रहे मांस एवं मछली वालों पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मांस एवं मछली विक्रेताओं के लिये सभी जगह मार्केट डेवलप किये जायें, ताकि सड़क पर मांस एवं मछली बेचने की नौबत न आये।
विज्ञापन


साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न ना हो
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने में कोई समझौता नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति होती है तो उसके कारकों पर प्रभावी कार्रवाई की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने थाना क्षेत्र में झोन को मजबूत करें। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी इससे जोड़ें। उन्होंने कहा कि थानों का युक्तियुक्तकरण करके उनकी सीमा भी निर्धारित की जायेगी। थानों का रिव्यू किया जायेगा, ताकि उनकी उपयोगिता एवं सार्थकता सिद्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित डेसीबल से ज्यादा की ध्वनि पर बजने वाले लाऊड स्पीकरों पर कार्रवाई होती रहे। डॉ. यादव ने कहा कि समाज के ऐसे सेवा निवृत्त लोगों की सेवाएं ली जायेंगी, जो अच्छे कार्य करते हैं। ऐसे लोगों का उपयोग समाजहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन में किया जायेगा। उन्होंने मिलावटी दूध व पेट्रोल पर पूर्व की तरह ही कार्रवाई करने के निर्देश दिये, लेकिन साथ ही कहा कि इससे सही काम करने वाले लोगों को परेशान न किया जाये।

लोगों को समझाइश दें
मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि दताना व मुल्लापुरा मार्ग को जोड़कर कार्य करें। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी जो सड़क बना रहे हैं, वे एक तरफ से बनाते हैं। आवश्यकता है कि दोनों ओर से सड़क बनाई जाये। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन सड़कों पर डालने से सड़क कट रहे हैं, अत: लोगों को समझाइश दी जाये कि वे सड़कों पर पाइप लाइन न डालें। सड़कों पर पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था बनाई जाये। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिये कि नये निर्माण कार्य करने के लिये पहले से बने हुए पक्के निर्माण स्थल को न तोड़ा जाये।


मॉनीटरिंग कर बेहतर समन्वय स्थापित करें
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि जितने भी निर्माण कार्य हैं, जिनमें दो विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता है, वहां वे मॉनीटरिंग कर बेहतर समन्वय स्थापित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कलेक्टर्स विधायकगणों की समस्याओं और उनके विषयों का निराकरण प्राथमिकता से करें। दोनों के बीच बेहतर तालमेल हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास का एजेण्डा सबसे पहले है। बैठक में विधायकगणों ने सड़क, भवन निर्माण का मुद्दा उठाया। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed