{"_id":"6671b11b1cd0758aeb0d98cc","slug":"cm-mohan-yadav-expressed-grief-death-four-people-lightning-gwalior-instructions-provide-financial-assistance-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, आर्थिक सहायता देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, आर्थिक सहायता देने के निर्देश
Tue, 18 Jun 2024 09:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 18 Jun 2024 09:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले में आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले की भितरवार विकासखंड के ग्राम पंचायत करहिया में आकाशीय बिजली गिरने से चार नागरिकों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को आरबीसी 6/4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायल के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मृतकों में पप्पू परमार उम्र 45 वर्ष, कूक्कू तिवारी उम्र 50 वर्ष, हरि सिंह कुशवाहा उम्र 30 वर्ष और बल्लू कुशवाहा उम्र 24 वर्ष शामिल हैं। घायल उदयभान कुशवाहा उम्र 24 वर्ष का ग्वालियर में इलाज जारी है।
विज्ञापन
