{"_id":"68f116f677922b8ec809490b","slug":"campaign-launched-to-make-bhopal-beggar-free-women-begging-in-mp-nagar-warned-and-sent-home-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने का अभियान शुरू, एमपी नगर में भीख मांग रही महिलाओं को चेतावनी देकर घर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने का अभियान शुरू, एमपी नगर में भीख मांग रही महिलाओं को चेतावनी देकर घर भेजा
Thu, 16 Oct 2025 09:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 16 Oct 2025 09:32 PM IST
सार
राजधानी भोपाल को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत जिला प्रशासन ने गुरुवार को एमपी नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान भिक्षा मांगने वालों को समझाइश दी गई और कई लोगों को उनके घरों और गृह राज्य भेजा गया।
विज्ञापन
भोपाल को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी को भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाने गुरुवार को एम.पी. नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। यह कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय में आयोजित भिक्षावृत्ति उन्मूलन संबंधी बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई। एसडीएम एम.पी. नगर एल.के. खरे के नेतृत्व में एसीपी मनीष भारद्वाज तथा संयुक्त टीम ने व्यापमं चौराहे सहित आसपास के इलाकों में भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। इस दौरान राजस्थान से आए भिक्षुकों को समझाइश दी गई और उन्हें अपने गृह राज्य लौटने का आग्रह किया गया। वहीं, भिक्षावृत्ति में संलग्न महिलाओं को चेतावनी देकर उनके घर भेजा गया।
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल एम्स से चोरी प्लाज्मा महाराष्ट्र की कंपनियों को बेचा, बनाई जा रही थीं दवाइयां, अब तक 8 गिरफ्तार
एसडीएम खरे ने कहा कि भिक्षावृत्ति उन्मूलन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़ा अभियान है। हमारा उद्देश्य भोपाल को पूर्णतः भिक्षामुक्त बनाना है, जिसके लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान शहर के विभिन्न हिस्सों में संचालित किए जाएंगे। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे तथा भिक्षावृत्ति उन्मूलन के इस सामाजिक प्रयास को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bhopal News: त्योहार पर पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में किया पैदल भ्रमण, संवेदनशील इलाकों में नाकेबंदी-चेकिंग