फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Book release in Bhopal: CM Mohan Yadav said- PM Modi's historical role in making India "Bharat"

भोपाल में पुस्तक का विमोचन: सीएम मोहन यादव बोले- इंडिया से भारत” बनाने में पीएम मोदी की ऐतिहासिक भूमिका

Tue, 05 May 2026 10:45 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 05 May 2026 10:45 PM IST
सार

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को “इंडिया” से “भारत” बनाने के लिए कई अहम और ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। इस दौरान “इंडिया से भारत: एक प्रवास” पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

विज्ञापन
Book release in Bhopal: CM Mohan Yadav said- PM Modi's historical role in making India "Bharat"
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को “इंडिया” से “भारत” बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वे “इंडिया से भारत: एक प्रवास” पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण, राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की गरिमा की पुनर्स्थापना, और कोरोना काल में देश-विदेश में सहयोग जैसे कदमों ने भारत को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने पिछले वर्षों में कई बड़े और सकारात्मक बदलाव देखे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: अरेरा कॉलोनी में वृद्ध दंपति से डिजिटल अरेस्ट कर 37 लाख की ठगी; मुंबई पुलिस व CBI अधिकारी बनकर डराया
विज्ञापन


कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक प्रशांत पोल को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक उनके लेखन का महत्वपूर्ण पड़ाव है और इसमें 2014 से 2026 तक के बदलावों को दर्शाया गया है। उन्होंने इस दौर को देश के लिए “स्वर्णिम काल” बताया। मुख्यमंत्री ने न्यायपालिका की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, जिसे पूरे देश ने स्वीकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की पहचान उसकी समरसता और एकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: एमपी में बनेगा‘राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड’, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटियां

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हेमंत शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए सिर्फ विचार नहीं, बल्कि ठोस प्रयास जरूरी हैं और मध्यप्रदेश इस दिशा में अच्छा काम कर रहा है। कार्यक्रम में “युवा मंथन” और सूचना के अधिकार से जुड़े अध्ययन ग्रंथ भी मुख्यमंत्री को भेंट किए गए। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed