फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP’s ‘Seva Sankalp Abhiyan’: 12 programs over a month; ‘Lamps of Blessing’ to be lit at beneficiaries’ homes

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान: एक माह 12 कार्यक्रम, 17 सितंबर को लाभार्थियों के घर जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’

Fri, 11 Sep 2026 04:50 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 11 Sep 2026 04:50 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर मध्यप्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता 71 हजार से अधिक बूथों पर लाभार्थी परिवारों से संपर्क करेंगे और अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।  

विज्ञापन
BJP’s ‘Seva Sankalp Abhiyan’: 12 programs over a month; ‘Lamps of Blessing’ to be lit at beneficiaries’ homes
सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर मध्यप्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के 71 हजार से अधिक बूथों तक पहुंचेंगे और लाभार्थी परिवारों से संपर्क करेंगे। अभियान में सेवा, स्वच्छता, जनसंपर्क और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने से जुड़े 12 कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री  मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अभियान की जानकारी दी। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होगी। इसी दिन शाम 7 बजे प्रदेश के 71 हजार से अधिक बूथों पर लाभार्थी परिवारों के घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इस दौरान विकसित भारत-2047 का संकल्प भी लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: 25 सितंबर से मप्र में शुरू होगी मुख्यमंत्री बस सेवा, सीएम बोले- हम सुविधा के साथ सुरक्षा भी देंगे
विज्ञापन


योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगी पार्टी
अभियान में भाजपा का खास फोकस उन लोगों तक पहुंचने पर रहेगा, जिन्हें केंद्र या राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। पार्टी कार्यकर्ता इन परिवारों से संपर्क कर योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी लेंगे और उनकी समस्याओं को भी जानेंगे। सरकार की योजनाओं से अब तक नहीं जुड़ पाए पात्र लोगों को भी ‘सेवा सेतु शिविर’ के जरिए योजनाओं से जोड़ने की तैयारी है। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम होंगे। यहां महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कांग्रेस का प्रदर्शन: विक्रांत भूरिया को हिरासत में लिए जाने के बाद आंदोलन हुआ उग्र, नेता इस बात पर अड़े

स्वच्छता से लेकर पदयात्रा तक कार्यक्रम
2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में ‘विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी।  7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर जिलों और गांवों में पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैलियां निकाली जाएंगी। इनका समापन एक स्थान पर होगा, जहां विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: सीएम यादव बोले- हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश

11,404 शक्ति केंद्रों पर साझा होंगी लाभार्थियों की कहानियां
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के मुताबिक, प्रदेश के 11,404 शक्ति केंद्रों पर ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की वास्तविक कहानियां सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी। प्रत्येक शक्ति केंद्र से कम से कम 10 ऐसी रील्स साझा करने की योजना है। इसके अलावा ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग 25 तरह की सेवा गतिविधियों में कम से कम 25 मिनट श्रमदान करेंगे। रंगोली प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटकों के जरिए भी योजनाओं और सेवा गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed