फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP Bhopal Mahakumbh Big leaders took to streets posing as common workers put up banners and posters

BJP Bhopal Mahakumbh: बड़े नेता आम कार्यकर्ता बनकर सड़क पर उतरे, लगाए बैनर पोस्टर

Sat, 23 Sep 2023 07:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 07:35 PM IST
सार

BJP Bhopal Mahakumbh: भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेता खुद रोड पर आ कर तैयारी करवा रहे हैं।

विज्ञापन
BJP Bhopal Mahakumbh Big leaders took to streets posing as common workers put up banners and posters
नेताओं ने लगाए बैनर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव सामने हैं। ऐसे में 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले अपने कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद गंभीर नजर आ रही है। पार्टी इस सम्मेलन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए पार्टी के बड़े दिग्गज और नामचीन नेता भी आज से एक आम कार्यकर्ता बनकर सड़क पर उतर आए हैं।

विज्ञापन


इनमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित कई नेता शामिल हैं। इन्होंने शनिवार को रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचकर बैनर पोस्टर लगाने और पैंपलेट्स बाटने का काम किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सम्मेलन की तैयारी से सीधे तौर पर जुड़े हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस महाकुंभ में भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विधायक सांसद जिलाध्यक्ष और सभी अन्य नेताओं को टारगेट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रत्येक जिले के हर एक मंडल से भाजपा के कार्यकर्ताओं को लेकर आना है। कार्यकर्ता महाकुंभ की सामग्री प्रत्येक मण्डल में भिजवाई गई है। विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed