फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   biker collided in Shahdol traffic police vehicle constable asked for five thousand rupees slapped on the refusal

शहडोल: गाड़ी टकराई तो कांस्टेबल ने मांगे पांच हजार रुपये, इनकार करने पर जड़ा थप्पड़

Thu, 21 Jan 2021 06:00 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: कुमार संभव Updated Thu, 21 Jan 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
biker collided in Shahdol traffic police vehicle constable asked for five thousand rupees slapped on the refusal
शहडोल में कांस्टेबल ने बाइक सवार को जड़ा थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के शहडोल में ट्रैफिक पुलिस की बदतमीजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल की गाड़ी में एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कांस्टेबल ने बाइक सवार से पांच हजार रुपये मांगे। उसने रुपये देने में आनाकानी की तो पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना तब हुई, जब गाड़ी में ट्रैफिक प्रभारी बैठी हुई थीं। उन्होंने इस मामले में कांस्टेबल से कुछ भी नहीं कहा। हालांकि, अब वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कांस्टेबल यातायात विभाग के वाहन में ट्रैफिक पुलिस प्रभारी को लेकर शहडोल कोतवाली क्षेत्र स्थित जेल बिल्डिंग के पास से गुजर रहा था। उस दौरान उसने अचानक यू-टर्न ले लिया, जिसके चलते सामने से आ रहा बाइक सवार यातायात पुलिस के वाहन से टकरा गया। यह देखकर कांस्टेबल का पारा चढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार से मांगे पैसे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर होने के बाद कांस्टेबल ने बाइक सवार को पकड़ लिया। उसने बाइक सवार को वाहन में हुए नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया और उससे पांच हजार रुपये देने के लिए कहने लगा। इस दौरान बाइक सवार ने पैसे देने से इनकार किया तो कांस्टेबल ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें बाइक सवार युवक रहम की भीख मांगते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन

एएसपी ने दिया यह जवाब

लोगों का कहना था कि जब यह घटना हुई, उस वक्त गाड़ी में ट्रैफिक प्रभारी बैठी हुई थीं, लेकिन उन्होंने कांस्टेबल को अभद्रता करने से नहीं रोका। इससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। हालांकि, इस मामले में एएसपी शहडोल मुकेश वैश्य ने जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही, दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed