{"_id":"6acba1a71d26d9c6f200dc7d","slug":"bhopal-worm-found-in-girls-hostel-food-food-safety-department-collects-samples-for-testing-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: कन्या महाविद्यालय के छात्रावास के भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: कन्या महाविद्यालय के छात्रावास के भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने
Sun, 11 Oct 2026 08:18 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:18 PM IST
सार
भोपाल के पंचशील नगर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण कर सात नमूने जांच के लिए लिए हैं। छात्राओं ने पेयजल, साफ-सफाई और चौकीदारों के व्यवहार से जुड़ी समस्याएं भी बताईं, जिन पर चर्चा के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक होगी।
विज्ञापन
भोपाल के छात्रावास के भोजन में इल्ली की शिकायत के बाद जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी के पंचशील नगर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण किया। विभाग की टीम ने जांच के लिए अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए हैं। इनकी प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान रसोईघर और वहां रखी खाद्य सामग्री की जांच की गई। विभाग के अनुसार, मौके पर रसोईघर में साफ-सफाई ठीक दिखाई दी और खाद्यान्न सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने जांच के लिए सात नमूने संकलित किए।
ये भी पढ़ें- एमपी: नरसिंहपुर को जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी, सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से भी बातचीत की। इस दौरान पेयजल की गुणवत्ता, कमरों की साफ-सफाई और छात्रावास में व्यवहार से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। छात्राओं ने चौकीदारों के व्यवहार को लेकर भी अपनी बात रखी। इन शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों और छात्रावास प्रबंधन के बीच समन्वय की जरूरत बताई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने छात्रावास की वार्डन मनीषा चौधरी को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, खाद्य सामग्री सुरक्षित तरीके से रखने और रसोईघर की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: सीएम का राहुल गांधी पर हमला, बोले- सत्ता के लिए बेचैन, चुनाव आयोग पर आरोप से पहले कांग्रेस इतिहास देखे
कल कलेक्टर की अध्यक्षता में होगी बैठक
मामले और छात्रावास से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए सोमवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक होगी। इसमें आदिवासी कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। बैठक में संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण के लिए जरूरी कदम तय किए जाएंगे। खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। वहीं, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समन्वय करना होगा।