फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Wife of an acquaintance filed a molestation case against BJP councilor in Bhopal

Bhopal: बीजेपी पार्षद पर परिचित की बीवी ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मामला, पहले भी लग चुके हैं अड़ीबाजी के आरोप

Wed, 22 Feb 2023 08:02 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Feb 2023 08:02 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी पार्षद पर परिचित की बीवी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी वार्ड-48 से पार्षद है और उस पर पहले भी अड़ीबाजी के आरोप लग चुके हैं।

विज्ञापन
Bhopal Wife of an acquaintance filed a molestation case against BJP councilor in Bhopal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल नगर निगम के वार्ड-48 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अरविंद वर्मा पर उनके परिचित की पत्नी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने यह एफआईआर महिला थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता का तर्क है कि वह भी उनके परिवार की महिला है। आरोपी पार्षद अरविंद वर्मा उसके रिश्ते में जेठ लगते हैं। हालांकि, पार्षद का पक्ष इस घटना में नहीं मिल सका है। 

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी अंजना धर्वे के अनुसार, हबीबगंज थाना क्षेत्र में 27 साल की महिला परिवार के साथ रहती है। उसने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसके पति के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में एक मामला पहले से चल रहा है। पति के खिलाफ दर्ज मामले को सुलझाने के बहाने पार्षद अरविंद बात करता था। इतना ही नहीं वह महिला को अश्लील इशारे करने लगा और एक दिन तो उसका हाथ ही पकड़ लिया। पार्षद पर आरोप है कि जब उसने पीड़ित महिला का हाथ पकड़ा तो उसने चिल्लाकर अपना हाथ छुड़ाया। महिला के शोर मचाते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


चुनाव के समय आए करीब...
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी का परिवार शाहपुरा में रहता है और वह हबीबगंज क्षेत्र में रहती है। बीते साल हुए नगर निगम चुनाव के दौरान पीड़िता का पति अरविंद वर्मा का चुनाव में मदद किया है। इस दौरान रिश्ते के जेठ अरविंद वर्मा का उसके घर आना जाना था। 19 फरवरी की रात 10:30 बजे महिला अपनी सहेली के साथ पंचशील नगर से घर जा रही थी। 1100 क्वॉर्टर के पास अरविंद वर्मा कार से मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पर महिला ने अपने पति के आपराधिक मामले को निपटाने की चर्चा करते हुए जब पार्षद का पैर पड़ने लगी तो पार्षद ने बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ा और अश्लील इशारे किए हैं। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी पार्षद उसका हाथ छोड़कर कार से फरार हो गया। डर के मारे घटना के बाद मामला दर्ज कराने थाने नहीं पहुंची। मंगलवार को थाने जाकर प्रकरण दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed