फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Welcome arrival Prophet Processions will be taken out in city on Eid Miladunnabi

Bhopal News: पैगंबर की आमद मरहबा...ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकलेंगे जुलूस होंगे कई आयोजन

Mon, 16 Sep 2024 10:56 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 16 Sep 2024 10:56 AM IST
सार

ईद मिलादुन्नबी के त्योहार की रंगत इस्लामी माह रबी उल अव्वल का चांद दिखने के साथ ही शुरू हो गई थी। सीरत ए पाक (पैगंबर की जीवनी) पर आधारित कई तकरीर और बयान के कार्यक्रम शहर में कई स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bhopal Welcome arrival Prophet Processions will be taken out in city on Eid Miladunnabi
पैगंबर की आमद मरहबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद (सअ) की पैदाइश का दिन राजधानी भोपाल में जोश और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मस्जिदों, खानकाहों, मजारों से लेकर मुहल्लों में अनेक आयोजन इस दौरान किए जाएंगे। साथ ही जश्न ए ईद मिलादुन्नबी पर शहर में अलग अलग स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे। 

विज्ञापन


ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार की रंगत इस्लामी माह रबी उल अव्वल का चांद दिखने के साथ ही शुरू हो गई थी। सीरत ए पाक (पैगंबर की जीवनी) पर आधारित कई तकरीर और बयान के कार्यक्रम शहर में कई स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बाद 16 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का मुख्य त्यौहार मनाया जाएगा। जिसके तहत शहर भर में कुरआन ख्वानी, फातेहा, लंगर वितरण और जुलूस के आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन


रिवायती जुलूस में दिखेगा गंगा जमुनी तहजीब का नजारा
ईद मिलादुन्नबी समारोह के संयोजक अब्दुल नफीस ने बताया कि शहर में निकाला जाने वाला रिवायती जुलूस सोमवार की दोपहर निकाला जाएगा। मंगलवारा से शुरू होने वाले इस जुलूस की अगुवाई ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के सदर अहमद खुर्रम करेंगे। कार्यक्रम में मध्य विधायक आरिफ मसूद के अलावा कई उलेमा और शहर की बड़ी हस्तियां शामिल रहेंगी। इस मौके पर निकलने वाले जुलूस और अखाड़ों के दौरान कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हिंदू उत्सव समिति के संतोष साहू, जयभारत बजरंग अखाड़ा के घनश्याम बाथम, तुलसीराम कुश्व, भंवर लाल प्रजापति, गोविंद कौशल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी देश में अमन की दुआ
आशिकान ए रसूल अहले सुन्नत वल जमात कमेटी पिछले कई दिनों से अशोका गार्डन क्षेत्र में तकरीर के आयोजन कर रही है। इस दौरान देशभर के कई उलेमा सीरत ए पाक पर आधारित बात कर चुके हैं। कमेटी के अध्यक्ष तौकीर निजामी ने बताया कि इन आयोजनों की श्रृंखला की अंतिम कड़ी में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस मौके पर अशोका गार्डन से एक जुलूस निकाला जाएगा। शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरता हुआ जुलूस जहांगीराबाद चौराहे पर एक मजलिस की शक्ल लेगा। यहां उलेमाओं के बयान के बाद देश दुनिया में अमन, चैन और शांति की दुआ की जाएंगी। निजामी ने बताया कि जुलूस मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत मंच भी लगाए जाएंगे।


...ताकि बना रहे सौहाद्र
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के दूसरे गुट ने शहर में जारी गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी के त्यौहार के चलते ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस की तारीख में बढ़ोतरी कर दी है। इस कमेटी के संरक्षक शमसुल हसन बल्ली, जफर आलम खान और राष्ट्रीय अध्यक्ष दानिश खान ने कहा कि कमेटी ने शहर की गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखने की मंशा के साथ ईद मिलादुन्नबी समारोह को दो दिन बाद मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मिलादुन्नबी का परंपरागत त्यौहार 16 सितंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर मेडिकल कैंप, स्वच्छता आयोजन और जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने जैसे कई आयोजन किए जाएंगे। इसके बाद त्यौहार का रिवायती जुलूस 19 सितंबर को मंगलवारा से शुरू किया जाएगा। जो छावनी, सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, इस्लामपुरा, बुधवारा, मोती मस्जिद होते हुए इमामी गेट तक जाएगा। यहां होने वाली सभा में उलेमाओं की तकरीर होंगी। इसके बाद शहर, प्रदेश और देश में खुशहाली की दुआएं की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed