फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Weather Update: Weather became pleasant due to rain in the capital, Badra raining intermittently

Bhopal Weather: राजधानी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, रुक- रुककर बरस रहे बदरा

Fri, 22 Sep 2023 09:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 09:24 AM IST
सार

Bhopal Weather Update: भोपाल में बारिश होने से लोगों को गर्मी और धूल से राहत मिली है। प्रदेश की राजधानी का मौसम एक बार फिर सुहाना हो गया है। बड़ा तालाब सहित शहर के सभी जलश्रोतों में वृद्धि हुई है। 25 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहना है अनुमान है। 

विज्ञापन
Bhopal Weather Update: Weather became pleasant due to rain in the capital, Badra raining intermittently
बारिश से मौसम हुआ सुहाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश का सिलसिला रुक जाने के कारण बीते कुछ दिनों से राजधानी भोपाल में गर्मी और उमस बढ़ गई थी, जिससे राजधानीवासी खासे परेशान थे, अब एक बार फिर मौसम से करवट ली है और बारिश का दौर शुरू होने से भोपालियों को राहत मिली है। शहर का मौसम सुहाना हो गया है। बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश जारी है। हालांकि गुरुवार को भी राजधानी में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली थीं। इसके पहले बारिश के रुक जाने से शहर के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। सड़कों के हाल बुरे होने के कारण धूल भी शहरवासियों को परेशान कर रही थी। शहर के जल स्रोत बड़ा तालाब, केरवा, कलियासोत और कोलार सहित अन्य डैम भी अपने फुल टैंक लेवल की तरफ बढ़ रहे हैं। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने आज (शुक्रवार) भी भोपाल में बारिश की संभावना बताई है। मौसम रिपोर्ट्स के अनुसार उड़ीसा में एक लो प्रेशर सर्कल बना था जो अभी भी दक्षिण पश्चिम झारखंड की तरफ सक्रिय है। उसके चलते ही बारिश की ये गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इसका ज्यादा असर, डिंडोरी, बालाघाट, सागर जिलों में अधिक देखने को मिल सकता है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी भोपाल में आगे 25 सितंबर तक यूंही बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बढ़ा तालाब और डैम का जल स्तर
भोपाल में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने से यहां के बड़े तालाब सहित डेमो के जल स्तर में इजाफा देखने को मिला है। बड़ा तालाब का जल स्तर 1664.60 मीटर पर पहुंच गया है, जो फुल टैंक लेवल से अभी दो फीट कम है। तालाब का फुल टैंक लेवल 1664.60 मीटर है। इसके साथ ही कोलार डैम का जल स्तर 459.13 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि इसका फुल लेवल 462.20 मीटर है। केरवा डैम का जल स्तर 508.35 मीटर पर पहुंच गया है जबकि इसका फुल लेवल 509.93 मीटर है। कलियासोत डैम का जल स्तर 503.50 मीटर पर पहुंच गया है जबकि इसका फुल लेवल 506.67 मीटर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


17 एमएम बारिश 
मौसम विभाग की ओर से दर्ज आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को भोपाल में 17 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed