{"_id":"671cd7b66820e05a2e0bde80","slug":"bhopal-uff-this-shamelessness-city-of-culture-is-ashamed-open-courtship-on-streets-know-what-is-matter-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: उफ्फ ये बेशर्मी...शर्मिंदा है तहजीब का शहर, सड़कों पर खुलेआम प्रेमालाप, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: उफ्फ ये बेशर्मी...शर्मिंदा है तहजीब का शहर, सड़कों पर खुलेआम प्रेमालाप, जानें क्या है मामला
Sat, 26 Oct 2024 05:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:21 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक फोटो में सरेआम सड़क किनारे प्रेम रंग में लीन युवा जोड़ा दिखाई दे रहा है। नजारा किसी सुनसान सड़क का भी नहीं, बल्कि अयोध्या नगर जैसे व्यस्त मार्ग का है।
विज्ञापन
शर्मिंदा है तहजीब का शहर भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सड़क किनारे पेशाब करते पाए गए सिरफिरे युवकों पर शहर ने खूब लानत भेजी...! आनन-फानन में जुर्माना कार्रवाई भी हो गई। अब इससे आगे बढ़ चले हालात ने शहर की एक और वाहियात तस्वीर सामने रख दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक फोटो में सरेआम सड़क किनारे प्रेम रंग में लीन युवा जोड़ा दिखाई दे रहा है। नजारा किसी सुनसान सड़क का भी नहीं, बल्कि अयोध्या नगर जैसे व्यस्त मार्ग का है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर अयोध्या नगर बाइपास की बताई जा रही है। छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही इस तस्वीर में स्पष्ट दिखाई दे रही है। दिन के उजियारे भरी इस तस्वीर में सड़क किनारे एक दोपहिया वाहन मौजूद है। इस पर एक लड़का और एक लड़की दिखाई दे रहे हैं। वाहन की सीट पर आगे लड़की और पीछे की तरफ लड़का बैठा है। सारी दुनिया से बेखबर यह जोड़ा वासना से सराबोर सारी हदें पार करते दिखाई दे रहे हैं। इन्हें इस हालत में देख किसी राहगीर ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसको उन्होंने शहर की सांस्कृतिक त्रासदी पर चिंता जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है।
विज्ञापन
कुछ ने कहा बेशर्मी, कुछ बोले युवा हैं, करने दो...
शहर के एक सामाजिक कार्यकर्ता लकी सिंह नेगी ने बेशर्मी की इंतहा भरी यह तस्वीर शेयर कर दी, जिसके बाद इस मंच पर लंबी बहस जारी है। जहां शहर के सभ्य समाज ने इस तस्वीर को सांस्कृतिक ह्रास बताया है। वहीं, हर मामले से खुद को अलग रखने वाले यह कहते नजर आ रहे हैं कि युवा अवस्था ऐसी ही होती है। अगर वे सार्वजनिक ऐसी हिमाकत कर रहे हैं तो इसमें गलत क्या है? ग्रुप के कुछ मेंबरों ने तो नेगी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है कि उन्हें ऐसी तस्वीर शेयर करने की जरूरत क्या थी, उन्हें इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
एक नंबर दूर कार्रवाई
लकी सिंह नेगी ने अश्लीलता फैलाने वाले जोड़े की तस्वीर से एक जानकारी छिपा दी है। उन्होंने इस फोटो में मौजूद स्कूटर की नंबर प्लेट को ब्लर कर दिया है। अगर यह नंबर उजागर हो जाता तो सरे राह इस तरह बेशर्मी करने वाले कार्रवाई के घेरे में होते, जिस तरह पिछले दिनों वीआईपी पर बड़े तालाब में गंदगी फैलाने वाला नगर निगम अमले के हत्थे चढ़ गया था।
संगठन खामोश
शहर में हर छोटी बड़ी बात को लेकर विरोध का झंडा लहरा देने वाले स्वयंभू सुधारक संगठन इस मामले को लेकर खामोश दिखाई दे रहे हैं। पिछले दिनों इस्लाम नगर क्षेत्र में एक दंपती को लेकर भारी बवाल मचाया गया था। कुछ संगठन पदाधिकारियों ने घूमने आए एक युगल को अश्लीलता का फैलाने का आरोप लगाते हुए उनसे मारपीट भी की थी और उन्हें पुलिस के हवाले भी कर दिया था।
इसलिए बदल रहे शहर के हालत
अयोध्या नगर रहवासी संघ से जुड़े अंकित त्रिपाठी ने कहा कि एजुकेशन हब में तब्दील हो रहे शहर भोपाल में प्रदेश और प्रदेश के बाहर के शहरों से युवा आ बसे हैं। निजी कंपनियों और आसपास स्थित फैक्टियों ने भी यहां लोगों को आने के रास्ते आसान किए हैं। परिवार, अभिभावकों या रिश्तेदारों की निगरानी से दूर रहने के कारण युवा बेलगाम हैं। उनके नैतिक या अनैतिक कामों और व्यवहार को कोई पाबंदी नहीं है। इसी के चलते इस शहर में नैतिकता का ह्रास होता जा रहा है। अंकित ने कहा कि शहर के कोलाहल से दूर होने की वजह से अयोध्या नगर क्षेत्र में इस तरह के हालात बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे लोगों को खुलेआम बेशर्मी से रोकने के लिए अब सतत निगरानी रखने के लिए टीमें तैयार की जाएंगी।
