{"_id":"6ae016f7584202b9ba038310","slug":"bhopal-today-cabinet-meeting-master-plan-objections-review-and-metro-traffic-diversion-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में आज के कार्यक्रम: कैबिनेट बैठक, मास्टर प्लान पर आपत्तियों की जांच और मेट्रो डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में आज के कार्यक्रम: कैबिनेट बैठक, मास्टर प्लान पर आपत्तियों की जांच और मेट्रो डायवर्जन
Tue, 27 Oct 2026 08:47 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:47 AM IST
सार
भोपाल में आज 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। वहीं, मास्टर प्लान-2047 पर मिली आपत्तियों की जांच शुरू होगी और मेट्रो निर्माण के कारण शहर के एक प्रमुख मार्ग पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन
भोपाल में आज के कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
1. सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे उनकी अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपने और 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा प्रस्तावित है। दोपहर 1 बजे से सीसीआईपी की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री जबलपुर में आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। शाम 4 बजे वे भोपाल के ओरिएंटल कॉलेज में छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद उनके अन्य स्थानीय कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
ये भी पढ़ें- राज्यसभा: एमपी के बाहर के नेता को भी मैदान में उतार सकती है भाजपा, बैठक में इन नामों पर चर्चा; फैसला दिल्ली से
2. भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 13,438 आपत्तियों की जांच
भोपाल के प्रस्तावित मास्टर प्लान-2047 पर प्राप्त 13,438 दावे, आपत्तियों और सुझावों की जांच आज से शुरू होगी। नगर तथा ग्राम निवेश विभाग सबसे पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आए आवेदनों का मिलान करेगा, ताकि एक ही आपत्ति की दोहरी प्रविष्टियों की पहचान की जा सके। प्राप्त आपत्तियों में लगभग 80 प्रतिशत बड़े तालाब के कैचमेंट क्षेत्र में प्रतिबंधों और कृषि भूमि के प्रस्तावित उपयोग परिवर्तन से संबंधित बताई जा रही हैं। आवेदनों की जांच के बाद संबंधित लोगों को सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने और सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई से पहले योजना की स्थिति स्पष्ट होने पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: कूनो की मादा चीता निर्वा का 19 माह का नर शावक घायल मिला, हमले की आशंका; जांच शुरू
3. मेट्रो निर्माण से 17 नवंबर तक यातायात में बदलाव
भोपाल में मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते आईटीआई तिराहे से पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहे तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक निर्धारित डायवर्जन लागू रहेगा। इस मार्ग से नियमित रूप से आने-जाने वाले वाहन चालकों को बदले हुए यातायात मार्गों का ध्यान रखना होगा। खासकर कार्यालय और व्यावसायिक क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है, ताकि जाम और देरी से बचा जा सके।