{"_id":"67597dfdd7f99640ba0ecead","slug":"bhopal-the-idol-of-the-goddess-was-broken-in-a-fight-between-husband-and-wife-now-congress-mla-arif-masood-w-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal:पति-पत्नी के झगड़े में तोड़ा माता का प्रतिमा,अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद करेंगे दोबारा प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal:पति-पत्नी के झगड़े में तोड़ा माता का प्रतिमा,अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद करेंगे दोबारा प्राण प्रतिष्ठा
Wed, 11 Dec 2024 05:28 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:28 PM IST
सार
भोपाल में पति-पत्नी के झगड़े में माता का प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है। जिसके बाद विधायक आरिफ मसूद मंदिर पहुंचे और बोले जयपुर से मूर्ति मंगवाकर प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए।
,
विज्ञापन
मंदिर पहुंचे विधायक आरिफ मसूद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में एक बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के झगड़े में मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा को पति ने तोड़ दिया है। इसके बाद इस पर सियासत शुरू हो गई। यहां के क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद मौके पर पहुंचे और माता की प्रतिमा दोबारा से स्थापित करने की बात कही है।दरअसल भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को माता के मंदिर में पति-पत्नी के झगड़े के दौरान पति ने मातारानी की प्रतिमा को तोड़ दिया था। आरोपी की मां मंदिर के देखरेख का काम करती थी। पति ने शराब पीने नशे के लिए पत्नी से पैसे मांगे थे। झगड़ा भी शराब के नशे में हुआ। शराब के नशे में जमकर लड़ाई के बाद बड़े से पत्थर से प्रतिमा तोड़ दी। मामले में आरोपी विजय बाथम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस तरह की घटना होना बेहद अफसोसजनक
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयपुर से मूर्ति मंगवाकर वे फिर से यहां प्राण प्रतिष्ठा करवाएंगे। मसूद ने कहा कि इस तरह की घटना होना बेहद अफसोसजनक है, ये पारिवारिक विवाद था। विवाद में इस मूर्ति को तोड़ा गया। पुलिस इस पूरे मामले में ढील बरत रही है, सामान्य धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। जबकि स्थानीय लोग खुद थाने जाकर गवाही दे रहे हैं कि युवक के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि मै पुलिस प्रशासन से बात करूंगा और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करूंगा।
जाने क्या है पूरा मामला
राजधानी भोपाल के वार्ड 45 हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित देवी दुर्गा मंदिर का है। जहां पति पत्नी के झगड़े के बाद पति ने प्रतिमा तोड़ दी। आरोपी की मां मंदिर के देखरेख का काम करती थी। पति ने शराब पीने नशे के लिए पत्नी से पैसे मांगे थे। झगड़ा भी शराब के नशे में हुआ। शराब के नशे में जमकर लड़ाई के बाद बड़े से पत्थर से प्रतिमा तोड़ दी। आरोपी विजय बॉथम आदतन अपराधी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। लोगों ने धार्मिक आस्थाओं को भड़काने और आहत करने संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया है। फ़िलहाल हबीबगंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को जांच में लिया है।