फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: The accused stole a mobile phone from a moving train and jumped on the outer track, RPF caught him red

Bhopal: चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा आरोपी,RPF ने रंगे हाथों पकड़ा,ट्रेनों में मोबाइल चोर सक्रिय

Thu, 05 Jun 2025 03:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 05 Jun 2025 03:01 PM IST
सार

भोपाल मंडल से चलने वाली ट्रेनों मोबाइल चोर बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को सुबह एक संदिग्ध मोबाइल चोर को चलती ट्रेन से आउटर पर उतरते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आरपीएफ जवानों ने उसे रोका और पूछताछ की जिससे वह पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Bhopal: The accused stole a mobile phone from a moving train and jumped on the outer track, RPF caught him red
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मंडल से चलने वाली ट्रेनों मोबाइल चोर बढ़ते जा रहे हैं। चोरों की बढ़ती सख्या के चलते मंडल में रेल सुरक्षा बल द्वारा निरंतर गश्त और सतर्कता से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसी कडी में गुरुवार को सुबह लगभग 4 बजे एक संदिग्ध मोबाइल चोर को चलती ट्रेन से आउटर पर उतरते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र शर्मा एवं आरक्षक ललित विश्वकर्मा रेल सुरक्षा बल पोस्ट भोपाल द्वारा भोपाल स्टेशन के इटारसी साइड आउटर पर अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान गाड़ी संख्या 12625 (केरल एक्सप्रेस) के धीमी गति से गुजरते समय एक व्यक्ति पिट्ठू बैग के साथ चलती गाड़ी से आउटर पर उतरा। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जवानों ने उसे रोका और पूछताछ की।
विज्ञापन


इंदौर का रहने वाला था चोर
पूछताछ के दौरान व्यक्ति की पहचान नितेश (उम्र 40 वर्ष), निवासी, इंदौर के रूप में हुई। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें दो मोबाइल फोन पाए गए। इनमें से एक रियलमी कंपनी का मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 थी, वह पासवर्ड से लॉक था जिसे वह खोल नहीं पाया। इसी दौरान दूसरे मोबाइल पर कॉल आने पर उक्त मोबाइल के वास्तविक स्वामी सुनील कुमार यादव (उम्र 31 वर्ष), निवासी, बिहार से संपर्क हुआ। उन्होंने बताया कि वे वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस के सामान्य कोच में यात्रा कर रहे थे और उक्त मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था, जिसे ट्रेन में उनके बगल में बैठा एक व्यक्ति चुपके से लेकर उतर गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, 27 जिलों में यलो अलर्ट, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि संदिग्ध को जीआरपी भोपाल को सुपुर्द कर दिया गया है। जीआरपी थाना भोपाल में आरोपी के विरुद्ध अपराध अंतर्गत भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 305(C) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें-पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- मूंग उत्पादक किसानों के साथ हो रहा धोखा, सरकार खरीदी को तैयार नहीं

सामानों की सतर्कता से निगरानी रखें यात्री
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामानों की सतर्कता से निगरानी रखें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम रेल सुरक्षा बल या रेलवे अधिकारियों को दें। भोपाल मंडल यात्रियों की सुरक्षा हेतु कर्तव्यनिष्ठ है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed