फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Temperatures dropped below 10 degrees in MP, 9.6 degrees recorded in Pachmarhi, temperature in most ci

Bhopal:MP में 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा पचमढ़ी में 9.6 डिग्री दर्ज,ज्यादातर शहरों का तापमान 17 डिग्री से कम

Wed, 13 Nov 2024 08:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 13 Nov 2024 08:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में इस सीजन में पहली बार पचमढ़ी का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान 17 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।15 नवंबर से प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Bhopal: Temperatures dropped below 10 degrees in MP, 9.6 degrees recorded in Pachmarhi, temperature in most ci
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच पहली बार प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। यहां मंगलवार-बुधवार की रात का तापमान 9.6 तक लुढ़क गया। वहीं राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड का असर और बढ़ जाएगा। कई शहरों में पारा 10 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। हालांकि, कड़ाके की ठंड दिसंबर में ही पड़ेगी। इस महीने से कोल्ड वेव यानी सर्द हवाएं भी चलने लगेंगी।
विज्ञापन



प्रदेश ज्यादातर शहरों का तापमान 17 डिग्री से नीचे
मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत ज्यादातर शहरों का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार-बुधवार की रात प्रदेश के कई शहरों में ठंड का असर देखने को मिला। बैतूल 13.4, भोपाल 15.5, इंदौर, 16.8, खंडवा 15.4, खरगोन 16.0, रायसेन 15.2, राजगढ़ 14.0, उज्जैन 16.2, छिंदवाड़ा 14.4, जबलपुर 14.5, मंडला 12.0, रीवा 15.5, उमरिया 14.1, मलाजखंड 14.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


 
दिसंबर माह मे कोल्ड वेव की संभावना
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में प्रशांत महासागर में अलनीलो-ला नीनो की स्थिति न्यूट्रल है। वहीं, आईओडी भी हिंद महासागर में न्यूट्रल है। इस वजह से नवंबर में पूरे महीने ही ऐसा मौसम रहेगा। दिसंबर में पारा लुढ़कने लगेगा। आखिरी सप्ताह में कोल्ड वेव भी चलेंगी। जनवरी माह में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। फरवरी और मार्च माह में भी हल्की ठंड रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवंबर में पिछले 10 साल से ऐसा ही रहता है मौसम
मौसम विभाग के आंकड़े को देखें तो मध्य प्रदेश में नवंबर माह में पिछले 10 साल ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। दिन गर्म हैं और रातें ठंडी। हालांकि, 15 नवंबर के बाद पारे में गिरावट देखने को मिलती है। 20 से 25 नवंबर के बीच कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच जाता है। मौसम विभाग के अनुसार जहां रात के तापमान गिरावट आ रही है वहीं एक-दो दिन बाद दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट होगी, लेकिन सामान्य से नीचे जाने की संभावना नहीं है। जबकि नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed