फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Shopkeeper threatens MBA student for keeping goods on the table

Bhopal: टेबल के ऊपर सामान रखने पर दुकानदार ने MBA छात्रा को धमकाया, बोला- पुलिस मेरे आगे-पीछे घूमती है

Fri, 10 Mar 2023 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 10 Mar 2023 10:01 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में एक दुकानदार ने एमबीए की छात्रा को धमकी दे डाली। दुकानदार ने छात्रा का बैग भी फेंक दिया। साथ ही कहा कि पुलिस मेरे आगे पीछे घुमती है। फिलहाल, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद मुचलके पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Bhopal Shopkeeper threatens MBA student for keeping goods on the table
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में होली की पूर्व संध्या पर एमबीए की एक छात्रा अपने पिता के साथ जहांगीराबाद बाजार में सामान खरीदने गई थी। सामान खरीदकर वापस जाते समय बाजार में फुल्की खाने के लिए रुकी और फुल्की के ठेके के पास खाली टेबल पर अपना बैग रख दिया। इतने में एक दुकानदार आया और युवती से बदतमीजी करते हुए धमकी देने लगा।

विज्ञापन


बता दें कि दुकानदार ने टेबल पर रखा युवती का सामान भी सड़क पर फेंक दिया। युवती ने जब कारण पूछा तो आरोपी धमकी देते हुए कहने लगा कि पुलिस मेरे आगे-पीछे घूमती है। एमबीए छात्रा की शिकायत पर जहांगीराबाद पुलिस ने आईपीसी की धारा- 294, 506 और 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने से मुचलके पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार, 25 साल की वैष्णवी साराठे पुत्री ओमप्रकाश साराठे न्यू सुभाष नगर, ऐशबाग की रहने वाली हैं। वैष्णवी एमबीए की छात्रा हैं। वह होलिका दहन वाली रात को अपने पिता के साथ बाजार गई थी। बाजार से सामान खरीदकर वह वापस अपने घर जा रही थी। जहांगीराबाद बाजार में उसने सामान खरीदा और घर जाने लगी। बाजार में सड़क किनारे एक्टिवा खड़ी कर उसके पिता उसी पर टिक गए। जबकि वैष्णवी ने सामान वाला बैग पास में रखी टेबल पर रख दिया। बैग टेबल पर रखते ही पास में कपड़े की दुकान चलाने वाला अधेड़ आया और सामान सड़क पर फेंक दिया। फेंकने से चीनी मिट्टी के कप फूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि जब मैंने और पापा ने सामान फेंकने का कारण पूछा तो वह बोला कि मुझे निशार कहते हैं। पुलिस मेरे आगे-पीछे घूमती है। कहीं भी शिकायत कर दो, कुछ नहीं होने वाला है। विवाद के बाद पिता-पुत्री जहांगीराबाद थाने पहुंचे और शिकायत की। साथ में एक पुलिसकर्मी के साथ मौके पर आए तो दोबारा निशान पुलिसकर्मी के सामने धमकी देने लगा। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी को भी धमकाने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को भी हुलिए के आधार पर गिरफ्तार कर थाने से मुचलके पर छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed