फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Severe cold continues, Bhopal had the coldest night, mercury dropped to 3.3, the record till now will

Bhopal: कड़ाके की ठंड का दौर जारी, भोपाल की सबसे ठंडी रही रात पारा 3.3 तक लुढ़का, टूटेगा अभी तक का रिकॉर्ड

Mon, 16 Dec 2024 07:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 16 Dec 2024 07:09 PM IST
सार

प्रदेश में ठंड का दौर जारी रहा। पिछली रात सबसे ठंडा पचमंढ़ी रहा यहां का न्यूनतम तापमान 1.9  डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में इस सीजन की सबसे ठंड रात रही यहां का पारा 3.3 तक लुढ़क गया। कल से ठंड में कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Bhopal: Severe cold continues, Bhopal had the coldest night, mercury dropped to 3.3, the record till now will
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इस बार ठंड लगातार कई रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। भोपाल में अभी तक इस सीजन में सबसे ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। 2021 में यहां का न्यूनतम तापमान 3.4 दर्ज किया गया था। हालांकि सोमवार को दिन भर धूप खिली रही और तापमान में बढ़ोत्तरी हुई अधिकतम तापमन 27 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। पचमंढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापामान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


 
पांच शहरों का तापमान 5 डिग्री से नीचे
प्रदेशभर में  4 से 5 दिनों से शीत लहर भी चल रही है। रविवार रात प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री या उससे नीचे आ गया है। प्रदेश के 5 शहरों की बात करें तो पचमढ़ी में 1.9 डिग्री, भोपाल में 3.3 डिग्री, मंडला में 3 डिग्री, उमरिया 3.3 डिग्री और राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में ठंडी हवा चलती रही हालांकि धूप भी खिली रही।
विज्ञापन



इसलिए मौसम में आ रही ठंडक
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि, ''वर्तमान में राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात सक्रिय है। जबकि पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती घेरे के रुप में सक्रिय है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में जेट स्ट्रीम भी लगातर सक्रिय है। जिससे अगले 48 घंटे तक उत्तरी हवाओं की गति तेज बनी रहेगी। जो पहाड़ी क्षेत्रों से निरंतर ठंड लेकर आएगीं. हालांकि 72 घंटों बाद इसमें थोड़ा कमी आएगी। हवाओं की दिशा बदलने के कारण थोड़ा तापमान में राहत देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा 0.3 लुढ़का तो टूट जाएगा रिकॉर्ड
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में दिसंबर माह में 11 दिसंबर 1966 की रात में पारा 3.1 डिग्री पहुंच गया था। यह अब तक का ओवरऑल रिकॉर्ड है। 3 साल पहले 2021 में पारा 3.4 डिग्री पहुंच गया था, जबकि रविवार-सोमवार की रात में यह 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। अगर तापमान 0.3 डिग्री लुढ़का तो ओवरऑल रिकॉर्ड टूट जाएगा। और नया रिकॉर्ड बन सकता है।



19 दिसंबर के बाद मिल सकती है राहत
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को कोल्ड डे या कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है। हालांकि 17 दिसंबर के बाद से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड से थोड़ी राहत मिल जाएगी। फिर भी भोपाल, जबलपुर और शहडोल इन तीन संभागों में यलो अलर्ट कोल्ड डे या कोल्ड वेव की वजह से जारी रहेगा। डॉ. सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर से प्रदेश की हवाएं पूर्वी और 19 दिसंबर से दक्षिण हो जाएंगी। जिससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। लेकिन अगले 24 से 38 घंटे में तेज पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed