फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Scope limited, pride intact... city united on the message of love

Bhopal: दायरा सिमटा, शान बरकरार... मुहब्बत के पैगाम पर जुटा शहर

Fri, 16 Aug 2024 04:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 04:14 PM IST
सार

आजादी पर्व 15 अगस्त को पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली पैगाम ए मुहब्बत रैली इस बार भी पुराने जोश, उत्साह और रंगत के साथ दिखाई दी। रैली के सूत्रधार रहे पूर्व मंत्री आरिफ अकील के दिवंगत हो जाने से इस बार कमान उनके विधायक बेटे आतिफ अकील के हाथों में थी।

विज्ञापन
Bhopal: Scope limited, pride intact... city united on the message of love
भोपाल में रैली में सम्मानित करते विधायक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीब तीन दशक की परंपरा पैगाम ए मुहब्बत रैली को इस साल भी जन का बेहतर रिस्पॉन्स मिला। हालांकि इस रैली के जनक और सूत्रधार रहे पूर्व मंत्री आरिफ अकील की गैर मौजूदगी से दायरा कुछ कम किया गया, लेकिन इस सालाना आयोजन में शामिल हुए लोगों का उत्साह बरकरार दिखा।
विज्ञापन


आजादी पर्व 15 अगस्त को पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली पैगाम ए मुहब्बत रैली इस बार भी पुराने जोश, उत्साह और रंगत के साथ दिखाई दी। रैली के सूत्रधार रहे पूर्व मंत्री आरिफ अकील के दिवंगत हो जाने से इस बार कमान उनके विधायक बेटे आतिफ अकील के हाथों में थी। देर दोपहर 2 बजे निकलने वाली पैगाम ए मुहब्बत रैली के लिए चहल पहल सुबह से ही दिखाई दे रही थी। शहर के अलग-अलग इलाकों से जुलूस की शक्ल में आने वाली टुकड़ियों ने भोपाल टॉकीज चौराहा पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बड़ी संख्या में दो और चार पहिया वाहनों और डीजे, ढोल, ताशों से सजी रैली लक्ष्मी टाकीज सराय तक जाकर पूरी हो गई। एक-एक कर पहुंचती इन टोलियों के अगुवाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। अंतिम काफिला लेकर विधायक आतिफ अकील पहुंचे और मंच से लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


मुहब्बत बनाए रखें
विधायक आतिफ अकील ने कहा कि उनके पिता मरहूम आरिफ अकील ने शहर से रिश्तों की जो परंपरा शुरू की है, वह निरंतर रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर को जोड़ने के लिए किए जाने वाले सांस्कृतिक, धार्मिक, मनोरंजक, स्पोर्ट्स आदि के को कार्यक्रम उनके वालिद ने शुरू किए हैं, उनमें और निखार लाने के प्रयास किए जाएंगे। आतिफ ने कहा कि पैगाम ए मुहब्बत रैली न सिर्फ शहर, बल्कि इस प्रदेश की पहचान के रूप में पहचानी जाती है। इसको अगले बरस से कई गुना ज्यादा उत्साह, जोश, सहभागिता के साथ सारे शहर की नजरों के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित हुए कलमकार 
मरहूम आरिफ अकील की लोग जुटाने की परंपरा को उनके बेटे आतिफ ने भी बरकरार रखा। रैली समापन पर लक्ष्मी टॉकीज सराय पर बनाए गए मंच से शहर के नामवर पत्रकारों को शॉल और पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed