फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Road caved in in Bhopal, wheels of city bus buried three feet in ground, bus pulled out with the help

Bhopal: भोपाल में सड़क धंसी, सिटी बस के पहिए तीन फीट जमीन में समाए, क्रेन की मदद से बस को खींचा

Sat, 19 Jul 2025 09:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 19 Jul 2025 09:49 PM IST
सार

एमपी नगर के बाद रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में पीडब्ल्यूडी की सड़क में सिटी बस के पहिए धंस गए। करीब 3 फीट तक बस के पहिए सड़क के अंदर समा गए। इससे करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
Bhopal: Road caved in in Bhopal, wheels of city bus buried three feet in ground, bus pulled out with the help
सड़क में सिटी बस के पहिए धंस गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की सड़कों की जर्जर हालत एक बार फिर उजागर हो गई है। एमपी नगर के बाद रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में पीडब्ल्यूडी की सड़क में सिटी बस के पहिए धंस गए। करीब 3 फीट तक बस के पहिए सड़क के अंदर समा गए। इससे करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। काफी प्रयास के बाद भी जब बस के पहिए बाहर नहीं निकले तो क्रेन बुलाना पड़ी। बस के हटते ही ट्रैफिक पुलिस ने खराब हिस्से को कवर करते हुए बैरिकेड्स लगा दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन


शहर की प्रमुख सड़कें गड्ढों से भरी
भोपाल की सड़कों की बिगड़ती हालत ने निवासियों में व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है। पुराने और नए शहर, दोनों ही इलाकों की प्रमुख सड़कें गड्ढों से भरी हैं, जिससे रोज़ाना दुर्घटनाएं, यातायात अव्यवस्था और स्वास्थ्य संकट बढ़ रहा है। रानी कमलापति स्टेशन के पास, रोहित नगर, गुलमोहर और शाहपुरा जैसे इलाकों में सड़कें दुर्घटना क्षेत्र बन गई हैं। शाहपुरा पुलिस स्टेशन से बावड़िया कलां तक का रास्ता और सलैया की ओर जाने वाली 80 फीट लंबी नहर किनारे वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। स्थानीय निवासियों ने यातायात पुलिस और भोपाल नगर निगम (बीएमसी) से बार-बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





रानी कमलापति स्टेशन के पास की सड़क


नरेला विधान सभा क्षेत्र के सुंदर नगर की सड़क इतनी ख़राब हालत में है कि लोगों को यहां से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खराब रोड़ से दुर्घटनाएं भी हो रहीं हैं।




सुंदर नगर की सड़क


एमपी नगर में भी धंसी थी सड़क
दरअसल दो दिन पहले बोर्ड ऑफिस चौराहा से ज्योति सिनेमा की तरफ जाने वाली सड़क अचानक धंस गई थी। यह हादसा प्रदेशभर में सुर्खियों में बना रहा। हालांकि पीडब्ल्यूडी ने देर रात ही इसकी मरम्मत कर दी, लेकिन अगले दिन रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में पीडब्ल्यूडी की सड़क में सिटी बस के पहिए धंस गए। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए, जो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश के 14 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट,अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक गिर सकता है पानी

पीडब्ल्यूडी की सड़क
मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने बस को बाहर निकलवाने में मदद की, फिर सड़क के खराब हिस्से पर बेरीकेट्स रख दिए, ताकि दोबारा कोई वाहन इसमें न फंसे। बताया जाता है कि यह पीडब्ल्यूडी की सड़क है। वहीं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का दावा है कि मुख्य सड़क जरूर पीडब्ल्यूडी की है, लेकिन जिस हिस्से में बस के पहिए फंसे, वह दूरी पर है।


जर्जर सड़कों के मरम्मत का काम शुरू
बीएमसी के अधीक्षण अभियंता सुबोध जैन ने बताया कि खराब जल निकासी और जलभराव ने शहर की सड़कों की उम्र कम कर दी है। उन्होंने कहा कि "पैचवर्क शुरू हो गया है और इस हफ्ते 500 से ज़्यादा गड्ढे भर दिए गए हैं। वहीं महापौर मालती राय ने आश्वासन दिया कि सभी जर्जर सड़कों का निरीक्षण किया जा रहा है और मरम्मत काम भी शुरू है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed