{"_id":"672ba769fa977bfb810280f6","slug":"bhopal-revised-rates-implemented-for-entry-of-tourists-in-van-vihar-national-park-know-how-much-will-be-char-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के प्रवेश के लिए संशोधित दरें लागू, जानें अब कितना लगेगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के प्रवेश के लिए संशोधित दरें लागू, जानें अब कितना लगेगा शुल्क
Wed, 06 Nov 2024 10:59 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:59 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार के वन विभाग ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में पर्यटकों के प्रवेश के लिए नई संशोधित दरों की घोषणा की है। ये दरें 7 नवंबर से प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
भोपाल वन विहार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश के लिए संशोधित दरें जारी की है। यह दरें गुरुवार से लागू होगी। भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के संालक ने बताया कि प्रवेश के लिये संशोधित दरों में पैदल भ्रमण प्रति व्यक्ति 25 रुपये देना होगा। अभी प्रति व्यक्ति 20 रुपए शुल्क था। इसके अलावा नई दरों में स्वयं की साइकल से 30 रुपये, उद्यान की साइकिल से 40 रुपये, दोपहिया मोटर वाहन 2 व्यक्ति 80 रुपये, ऑटो रिक्शा चालक सहित अधिकतम 4 व्यक्ति 120 रुपये, हल्के 4 पहिया वाहन अधिकतम 5 व्यक्ति 300 रुपये, हल्के 4 पहिया वाहन 5 व्यक्ति से अधिक क्षमता वाले 500 रुपये, मिनी बस अधिकतम 20 व्यक्ति 1100 रुपये, बस 20 से अधिक व्यक्ति 2200 रुपये, गोल्फ कॉर्ट से भ्रमण (प्रवेश शुल्क के अतिरिक्त) प्रति व्यक्ति 60 रुपये, 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक की आयु के बच्चे 40 रुपये, 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे नि:शुल्क, पूरी गोल्फ कॉर्ट अधिकतम 6 व्यक्ति 400 रुपये और प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से सफारी भ्रमण (प्रति ट्रिप) प्रति व्यक्ति 100 रुपये, 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक की आयु के बच्चे 30 रुपये, 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे नि:शुल्क तथा संपूर्ण वाहन (अधिकतम छह व्यक्ति) 1000 रुपये देय होगा।
प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से सूर्यास्त उपरांत सफारी भ्रमण (प्रति ट्रिप) प्रति व्यक्ति 300 रुपये, 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक आयु के बच्चे 150 रुपये, 5 वर्ष तक आयु के बच्चे नि:शुल्क और संपूर्ण वाहन (अधिकतम छह व्यक्ति) 1500 रुपये देय होगा। संचालक ने यह भी बताया कि बैटरी-चलित वाहनों के लिए उपरोक्त शुल्क का 75 प्रतिशत राशि देय होगी और हर तीन वर्ष में 10 प्रतिशत शुल्क वृद्धि की जाएगी। विदेशी पर्यटकों के लिए शुल्क दोगुना होगा।