फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Protest continues against Minister Vijay Shah, Leader of Opposition and Congress MLAs will meet the Go

Bhopal: मंत्री विजय शाह को लेकर विरोध जारी, कल राज्यपाल से मिलेंगे नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के विधायक

Thu, 15 May 2025 08:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 15 May 2025 08:29 PM IST
सार

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल 16 मई, शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात करेगा और उन्हें ज्ञापन सौंपकर मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेगा।

विज्ञापन
Bhopal: Protest continues against Minister Vijay Shah, Leader of Opposition and Congress MLAs will meet the Go
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में FIR के बाद भी मंत्री का इस्तीफा नहीं होने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कड़ा रुख अपनाया है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल 16 मई, शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात करेगा और उन्हें ज्ञापन सौंपकर मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेगा। सिंघार ने कहा कि वो और उनके कांग्रेस विधायकदल के सदस्य 16 मई सुबह 10.30 बजे राज्यपाल से मिलेगा और विजय शाह को मंत्री पद से हटाने की मांग करेगा।
विज्ञापन

 

विजय शाह से इस्तीफा लेने में विफल
 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्री विजय शाह से इस्तीफा लेने में विफल रहे है। श्री सिंघार ने कहा, ऐसा लगता है कि भाजपा के नेता विजय शाह के सामने कठपुतली बन गए है। इससे पहले भी मंत्री विश्वास सारंग जिनका नर्सिंग घोटाले में नाम सामने आया, गोविंद सिंह राजपूत जिनके परिवहन घोटाले के सबूत हमने दिए, लेकिन भाजपा ने तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यही स्थिति अब विजय शाह के मामले में भी दोहराई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-महिला कांग्रेस ने मंत्री शाह के बंगले में किया प्रदर्शन, बोली-जब तक इस्तीफा नहीं होगा जारी रहेगा विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी भी इंसानियत बची है तो तत्काल इस्तीफा दें
उमंग सिंघार ने कहा कि जब भी ऐसा कोई मामला आता है ना मुख्यमंत्री, ना प्रधानमंत्री और ना ही भाजपा संगठन के लोग कुछ कहते हैं। अगर विजय शाह जी में थोड़ी भी इंसानियत बची है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उमंग सिंघार ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी विजय शाह को फटकार लगाई है और हाइकोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्हें उन्हें शर्म आनी चाहिए की उन्होंने न केवल एक महिला का अपमान किया हैं बल्कि भारतीय सेना का भी अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed