फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Protest against Pahalgam terrorist attack in Bhopal, Muslim community came out on the streets after Fr

Bhopal: भोपाल में पहलगाम आतंकी हमले का किया विरोध, जुमा नमाज के बाद सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज,कल आधे दिन बंद

Fri, 25 Apr 2025 05:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 25 Apr 2025 05:44 PM IST
सार

Pahalgam Terrorist Attack: भोपाल में शुक्रवार को जुमा नमाज के बाद  मुस्लिम समाज सड़कों पर उतरा और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और आतंकियों पर कार्रवाई की मांग की है।  विरोध में कल भोपाल में आधे दिन बंद रहेगा।

विज्ञापन
Bhopal: Protest against Pahalgam terrorist attack in Bhopal, Muslim community came out on the streets after Fr
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले का विरोध राजधानी भोपाल में लगातार जारी है। शुक्रवार को जुमा नमाज के बाद  मुस्लिम समाज सड़कों पर उतरा और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और आतंकियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। आतंकवाद का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में महिला और बच्चे भी शामिल हुए।एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने सभी काजी, इमाम और मुअज्जिन से इस पहलगाम नरसंहार का कड़ा विरोध करने की अपील की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन




मुसलमान को बॉर्डर पर छोड़ दो हम साबित कर देंगे
प्रदर्शन में शामिल मुस्तकीम कुरैशी ने कहा कि यह घटना इंसानियत का कत्ल है। प्रधानमंत्री से हम यह कहना चाहते हैं कि पाकिस्तान की बॉर्डर खोल दो और हिंदुस्तान के मुसलमान को बॉर्डर पर छोड़ दो। हम साबित कर देंगे हम देश के वफादार मुसलमान है। आतंकवाद किसी धर्म या देश का प्रतिनिधित्व नहीं करता और इसके अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में टमाटर के भाव 3 से 4 रुपए किलो, PCC चीफ बोल- किसानों के सब्र का इम्तिहान हो बंद, राहत दे सरकार

सभी धर्म, पंत, जाति एवं समुदाय के लोग गहरे शोक में
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल ने कहा कि इस हृदय विदारक घटना से देश के सभी धर्म, पंत, जाति एवं समुदाय के लोग गहरे शोक में हैं और जिन्होंने अपना जीवन खोया है, उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। वहीं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के सभी काजी, इमाम और मुअज्जिन साहिबान के साथ ही सभी सामाजिक संगठनों से गुजारिश हैं कि इस दुख की घड़ी में आतंक के खिलाफ आवाज़ उठाने, जुमे के खुतबे में और नमाज के बाद भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान का विरोध करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की अपील की है। साथ ही सनवर ने कहा कि उन लोगों के लिए दुआऐं करें जिन्होंने अपना जीवन खोया है।




कल 26 अप्रैल को भोपाल आधे दिन बंद
 पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कल 26 अप्रैल को भोपाल आधे दिन बंद रहेगा। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) ने बंद का आह्वान किया था। जिसका शहर के व्यापारिक संगठनों ने समर्थन किया है।
चेंबर के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने बताया कि आतंकी हमले के मद्देनजर मृतकों के परिवारजनों के साथ खड़े होने एवं इस निर्मम आतंकी हमले के विरोध प्रदर्शन स्वरूप यह बंद बुलाया है। दोपहर 12 बजे व्यापारी मृतकों को श्रद्धांजलि भी देंगे। कोहेफिजा स्थित ऑफिस में कार्यक्रम रखा गया है।
यह भी पढ़ें-छात्राओं से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धमकाया, कहा-सहेलियों को लेकर आओ; मामला क्या


इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी
बंद के दौरान इमरजेंसी सेवा यानी, थोक दवा बाजार और मेडिकल स्टोर्स खुले रखे जाएंगे। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जरूरी सेवा होने की वजह से दुकानें खुली रखेंगे, लेकिन बंद का पूरा समर्थन है। श्रद्धांजलि सभा में केमिस्ट शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed