फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal police caught the criminals who had committed thefts in many states, caught them while doing recce of e

BHOPAL NEWS : कई राज्यों में चोरी कर चुके बदमाशों को भोपाल पुलिस ने पकड़ा, सूने मकानों की रैकी करते हुए दबोचा

Wed, 31 Jul 2024 06:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 31 Jul 2024 06:04 PM IST
सार

तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में चोरी को अंजाम दे चुके बदमाशों को भोपाल पुलिस ने मकानों की रैकी करते हुए पकड़ा है। 

विज्ञापन
Bhopal police caught the criminals who had committed thefts in many states, caught them while doing recce of e
बदमाशों को ले जाती भोपाल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में  चोर की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। खास बातें है कि कर अब दूसरे राज्यों से भी भोपाल खाकर चोरियां कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया है। राजस्थान से आए दो चोरों को अयोध्या नगर पुलिस ने सूने मकानों की रैकी करते हुए गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों से इलाके में हुई चोरी और नकबजनी की कुल 4 वारदातों का खुलासा हुआ है। बदमाश दोबारा घटनाओं को अंजाम को कोशिश कर रहे थे, उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि है बदमाश तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में भी चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका गए बिजनेमैन के घर किया चोरी
थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि बीती चार और पांच जुलाई को न्यू मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाले एक बिजनेमैन समेत तीन सूने मकानों में चोरी और नकबजनी की घटनाएं सामने आई थी। बिजनेसमैन इन दिनों अमेरिका गए हुए हैं। पुलिस द्वारा लगातार इलाके में जनसंवाद तथा अनाउंसमेंट के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाता है कि बाहर जाते समय वह घर पर जेवरात और कीमत सामान नहीं रखें, जिसके कारण इन वारदातों में बदमाशों को ज्यादा सामान हाथ नहीं लगा था। उसके बाद लोगों को इलाके मे संदिग्ध नजर आने वालों पर नजर रखने और पुलिस को सूचना देने की अपील की गई थी। मकानों की रैकी करते पकड़ाए बदमाश मंगलवार को सूचना मिली कि कुछ संदेही युवक न्यू मिनाल रेसीडेंसी इलाके में सूने मकानों में ताकाझांकी कर रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो संदेहियों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


तीन सप्ताह पहले आए थे भोपाल
पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम रामनिवास बागड़ी (26) निवासी ग्राम, कुसायता थाना सावर जिला केकड़ी राजस्थान तथा दुर्गालाल प्रधान बागड़ी (23) निवासी ग्राम, लच्छीपुरा थाना सावर जिला केकड़ी राजस्थान बताए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीन सप्ताह पहले वह भोपाल आए थे। रेलवे स्टेशन से आटो में सवार होकर न्यू मिनाल रेसीडेंसी पहुंचे। यहां तीन स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था, लेकिन उन्हें चांदी के ब्रेसलेट, चार जोड़ी चांदी की बिछिया और करीब दस हजार रुपए नकदी मिले थे। उसके एक महीने पहले बिजली नगर पावर हाउस के पास एक मकान से जेवरात और करीब एक साल पहले चेतक ब्रिज गोविंदपुरा स्थित एक मकान में वारदात को अंजाम दिया था।  दूसरे राज्यों में कर चुके हैं वारदातें दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान और मध्यप्रदेश के अलावा दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों और शहरों में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. भोपाल आकर उन्होंने 6 मकानों की रैकी पूरी कर ली थी, लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. आरोपी रामनिवास के खिलाफ 11 और दुर्गालाल के खिलाफ 7 अपराध पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed