{"_id":"6782720fd6516ec8ec0d3856","slug":"bhopal-police-caught-cattle-stuffed-in-vehicle-vhp-and-bajrang-dal-workers-gave-information-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरे गए गोवंश को पुलिस ने पकड़ा, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरे गए गोवंश को पुलिस ने पकड़ा, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दी सूचना
Sat, 11 Jan 2025 06:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:58 PM IST
सार
वाहन में ठूंस-ठूंस कर गोवंश को भरा गया था। पुलिस ने विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर गोवंश को पकड़ा। सूखी सेवनिया पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
गोवंश को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में सूखी सेवनिया पुलिस ने ट्रक को रोकने के बाद तलाशी ली तो उसमें अवैध तरीके से ले जाया जा रहा गोवंश मिला। ट्रक में गायों और बछड़ों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने ट्रक से 36 जिंदा गोवंश और दो मृत गोवंश बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि गोवंश से भरा हुआ ट्रक भोपाल की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता सूखी सेवनिया थाने पहुंचे। इसके बाद श्यामपुर जोड़ के पास से ट्रक को बरामद किया गया। ट्रक की जांच करने पर उसमें से 36 जिंदा गोवंश व दो मृत गोवंश मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से ट्रक के ड्राइवर अकबर को हिरासत में लिया है। जबकि शाहरुख नाम का गो तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रक से अशोकनगर से भोपाल के बुधवारा इलाके में जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चूंकि, ट्रक में गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इसलिए पुलिस इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
