{"_id":"66700b6b215a489a3e0acaaf","slug":"bhopal-picture-changed-with-campaign-where-heaps-of-garbage-were-seen-swachhata-sainiks-were-seen-there-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: एक मुहिम से बदली तस्वीर, जहां नजर आते थे गंदगी के अंबार, वहां दिखे स्वच्छता सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: एक मुहिम से बदली तस्वीर, जहां नजर आते थे गंदगी के अंबार, वहां दिखे स्वच्छता सैनिक
Mon, 17 Jun 2024 03:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:40 PM IST
सार
एक मुहिम से शहर से पूरी तस्वीर बदल गई। जहां पर गंदगी के अंबार लगे रहते थे, वहां पर स्वच्छता सैनिकों ने साफ-सफाई की।
विज्ञापन
भोपाल शहर में हुई सफाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल शहर के युवाओं ने बागडोर संभाली तो बरसों से बनी शहर की छवि पर छाया धुंधलका दूर होने लगा। एक तस्वीर निकलकर आई, जो कह रही है कि हम भी स्वच्छता के पक्षधर भी हैं और चाहने वाले भी। ईद के त्योहार पर शहर को स्वच्छता का नया रूप देने की मंशा के साथ एक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिससे बेहतर परिणाम लाने के लिए उलेमाओं ने भी खास कोशिश की है।
विज्ञापन
ईद ए कुर्बानी के दौरान अक्सर पुराने शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों से गंदगी पसरी होने की शिकायतें मिला करती थीं। नगर निगम द्वारा किए जाने वाले इंतजाम के बावजूद बकरे और पाडे की कुर्बानी से निकले गैर जरूरी अवशेष मोहल्लों में यहां-वहां बिखरे दिखाई देते थे, जिनसे इन इलाकों में गंदगी, बदबू और इनसे होने वाली बीमारियों के हालात बन जाते थे।
विज्ञापन
चली एक मुहिम
शहर के कुछ युवाओं ने इन हालात पर लगाम कसने के लिए एक मुहिम छेड़ी। सफाई का संदेश देने और इसको अमलीजामा पहनाने के लिए एक विशेष प्रतियोगिता से जोड़ा गया। तय किया गया कि स्वच्छता को तरजीह देने वाले व्यक्तिगत लोगों और मोहल्ले को सामूहिक रूप से सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। नगर निगम अमले को इस विशेष अभियान में शामिल किया गया। प्रतिभागियों को अपने-अपने इलाकों की सफाई की तस्वीरें और वीडियो एक व्हाट्सएप नंबर पर अपलोड करने की सलाह दी गई। तीन दिन तक चलने वाले कुर्बानी पर्व के दौरान मिलने वाली इन एंट्रीज में से बेस्ट परफॉम करने वाले व्यक्ति और मोहल्ले को चुना जाएगा। इस मुहिम से बेहतर परिणाम लाने के लिए जुड़ी संस्थाओं में भोपाल सर्विंग ह्यूमैनिटी, बीबीएम टीम, टीम बेस्ट, न्यूज़ मोहल्ला, मिशन एजुकेशन और एंप्लॉयमेंट, रहमान फाउंडेशन, प्रैक्टिकैलिटी पल्स फॉर एजुकेशन, डोर ऑफ़ पीस, सेंट्रल खिदमत ग्रुप आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
उलेमाओं ने की ताकीद
इस ईद मेरा घर, मेरा वार्ड, मेरा मोहल्ला मेरी जिम्मेदारी का नारा बुलंद करते हुए शहर के उलेमाओं ने लगातार अपील की। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के अलावा मस्जिदों से ईमाम ने भी ताकीद की। काजी ए शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी ने स्वच्छता को केंद्र में रखकर ईदगाह से भी एलान किया।
नजर आने लगे परिणाम
युवा टीम की मेहनत, नगर निगम अमले का सहयोग और उलेमाओं की ताकीद का असर ईद के दिन दिखाई दिया। भोपाल सर्विंग ह्यूमिनिटी के सैयद फैज अली ने बताया कि शहर के जहांगीराबाद, बाग फरहत अफजा, हाउसिंग बोर्ड, नारियल खेड़ा, पुतलीघर जैसे इलाकों से लोग अपने स्वच्छता मिशन के फोटो और वीडियो अपलोड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में आई जागरुकता का असर यह है कि अलग जगह से लोग कॉल करके कंटेनर, कचरा गाड़ियों और निगम अमले की मांग कर रहे हैं। इसके लिए नगर निगम से को-ऑर्डिनेशन कर जरूरी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं।
...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट
