फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Patwari spoke on the appointment of district presidents, Rahul Gandhi called and informed about making

Bhopal: जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर बोले पटवारी, राहुल गांधी ने फोन कर जिला अध्यक्ष बनाए जाने की दी सूचना

Mon, 18 Aug 2025 04:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 18 Aug 2025 04:08 PM IST
सार

जीतू पटवारी ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कहा कि बडे़ नेताओं को सीधे राहुल गांधी ने फोन कर जिला अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना दी है। नेताओं की सहमति के बाद नाम जारी किए गए। दावेदारों के विरोध को लेकर पटवारी ने कहा कि सब पार्टी के सदस्य उचित फोरम पर बात रख सकते हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Patwari spoke on the appointment of district presidents, Rahul Gandhi called and informed about making
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रदेश भर में विरोध के बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी है। पटवारी ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कहा कि बडे़ नेताओं को सीधे राहुल गांधी ने फोन कर जिला अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना दी। नेताओं की सहमति के बाद नाम जारी किए गए। जयवर्धन सिंह, ओंकार सिंह मरकाम, प्रियव्रत सिंह जैसे पार्टी के दिग्गज नेताओं को जिला अध्यक्ष बनने का फैसला राहुल गांधी ने ही किया है। कांग्रेस के अंदर दावेदारों के विरोध को लेकर पटवारी ने कहा कि सब पार्टी के सदस्य, उचित फोरम पर बात रख सकते हैं।

विज्ञापन

पीसीसी चीफ पटवारी ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में सेटिंग के आरोपों पर कहा कि इसमें मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं है। प्रभारी की फीडबैक के बाद ही नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन

नए जिला अध्यक्षों की 24 को दिल्ली में ट्रेनिंग
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है। दिल्ली में 24 अगस्त को एक दिवसीय ट्रेनिंग होगी। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। बिहार यात्रा से एक दिन का ब्रेक लेकर वे जिला अध्यक्षों की मीटिंग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पचौरी के जाने के बाद रात भर नहीं आती थी नींद
पटवारी ने कहा आज मैं अंतर मन से बहुत खुश हूं। पचौरी जी जब बीजेपी में गए थे उस समय मुझे रात-रात भर नींद नहीं आती थी। उनके साथ कई जिला अध्यक्ष भी गए थे। यह कांग्रेस पार्टी का सकारात्मक संदेश है कि जो अध्यक्ष पार्टी छोड़कर जा रहे थे, उसी अध्यक्ष पद के लिए लोग इतनी लड़ाई लड़ रहे हैं। जो निर्णय लिए जाते हैं उसमें 100% पॉजिटिविटी नहीं आती है। पर 90% पॉजिटिविटी आती है। मैं समझता हूं, इसी तरह का वातावरण है। राहुल गांधी ने संगठन सृजन के लिए जो पर्यवेक्षक भेजे थे, उन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। किसी नेता का किसी प्रकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है।

यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव ने की PM मोदी से मुलाकात, भोपाल मेट्रो शुभारंभ और किसान सम्मेलन में आने का दिया न्योता

राहुल गांधी ने कहा था लंबी रेस का घोड़ा होगा जिला अध्यक्ष
प्रेस कांफ्रेंस में विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि स्वयं राहुल गांधी ने जून माह में कहा था कि हर जिले में जो सबसे प्रभावशाली नेता हो, जो लंबी रेस के घोड़े हैं, उनको अध्यक्ष बनाया जाएगा। मैं बहुत आभारी हूं, राहुल गांधी जी का जिन्होंने मुझे मौका दिया है। जो लोग विरोध कर रहे हैं उनको संगठन सृजन के बारे में जानकारी नहीं है। हम सब साथ मिलकर काम करेंगे। राहुल गांधी जी की सोच है कि जिला अध्यक्ष ताकतवर होना चाहिए। मैं तीन बार का विधायक हूं, एक बार मंत्री रहा हूं। जो पार्टी कहेगी वह काम करूंगा। हम पार्टी में मिलकर काम करें।

यह भी पढ़ें-डेयरी की आड़ में काटा जा रहा गौवंश, लोडिंग ऑटो में मिले अवशेष, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

71 जिला अध्यक्ष बनाए गए
बता दें, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत 71 शहर और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। भोपाल में प्रवीण सक्सेना को एक बार फिर शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इंदौर में चिंटू चौकसे को नया शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गुना से जयवर्धन सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कई जिलों में नए चेहरों को मौका दिया गया, जिनमें बालाघाट से संजय उइके, रतलाम ग्रामीण से हर्ष गहलोत और बैतूल से निलय डागा जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed