फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: The second stolen mobile phone of IG Intelligence was also found.

Bhopal News: आईजी इंटेलीजेंस का लूटा गया दूसरा मोबाइल फोन भी मिला, दो बदमाश पकड़े गए, एक नाबालिग फरार

Sat, 27 Sep 2025 09:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Sep 2025 09:15 AM IST
सार

पुलिस ने एक मोबाइल पहले ही बरामद कर लिया था और दूसरा मोबाइल बदमाशों ने दुर्गा नगर स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में गड्ढा खोदकर दबा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। घटना 23 सितंबर की रात हुई थी।

विज्ञापन
Bhopal News: The second stolen mobile phone of IG Intelligence was also found.
आईजी डॉ. आशीष जिनके साथ हुई लूट की घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की सबसे हाईप्रोफाइल कॉलोनी और अधिकारियों के आवास चार इमली क्षेत्र से प्रदेश के आईजी इंटेलीजेंस डॉ. आशीष के दो मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाश पकड़े गए हैं। एक बदमाश बालिग हैं, जबकि दूसरा नाबालिग है। एक अन्य नाबालिग अभी फरार है। लूटा गया एक मोबाइल फोन पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था। दूसरा मोबाइल बदमाशों ने अपने निवास दुर्गा नगर के पास स्वर्ण जयंती पार्क में दो फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने आईजी का लूटा गया दूसरा मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने 23 सितंबर की रात ग्यारह बजे उस समय घटना को अंजाम दिया था, जब आईजी इंटेलीजेंस डॉ. आशीष खाना खाने के बाद चार इमली में टहल रहे थे। तभी आईजी के दोनों मोबाइल फोन बदमाश लूट ले गए थे। एक मोबाइल आईफोन कुछ दूरी पर मिल गया था, जबकि सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन बदमाशों ने स्वर्ण जयंती पार्क के अंदर गड्ढे में छिपा दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विजयवर्गीय के बयान पर बोले- सामने होते तो महिलाएं जिंदा जला देती
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सैकड़ा सीसीटीवी कैमरों के चेक किए फुटेज
हबीबगंज एसीपी उमेश तिवारी ने बताया कि आईजी डॉ. आशीष की शिकायत पर लूट का प्रकरण दर्ज किया गया था। बदमाश एकांत पार्क होकर भागे थे। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर एक सैकड़ा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। मुखबिरों को भी लगाया गया था। इसके बाद सीसीटीवी में लूट में प्रयुक्त संदिग्ध वाहन कोलार तिराहे पर खड़ा मिला। वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई गई तो दो लड़के मिले। पूछताछ में एक ने अपना नाम आदित्य कंजरिया पिता आशाराम (18) निवासी कोलार बताया। दूसरा लड़का नाबालिग निकला। वह दुर्गा नगर बस्ती में रहता है। सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने स्वीकार किया कि एक अन्य नाबालिग लड़के के साथ मिलकर दो मोबाइल लूटे थे। दुर्गा नगर में दोनों नाबालिग लुटेरे रहते हैं। एक फरार नाबालिग बाल अपचारी की तलाश की जा रही है। 

दो दर्जन बदमाशों को पकड़ा, तब मिले लुटेरे
पुलिस ने एक सैकड़ा सीसीटीवी कैमरों जी पड़ताल करने के साथ दो दर्जन पुराने और संदिग्ध लुटेरों, बदमाशों से पूछताछ की। इसके बाद 45 घंटे की मशक्कत के बाद दो लुटेरे पकड़ में आए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह जल्दी अमीर बनने के लिए लूट की योजना बनाई थी। योजना इसलिए ऐसी बनाई थी कि बड़ी कॉलोनी में वारदात करेंगे तो बड़ी राशि एक साथ मिल जाएगी। इसलिए बदमाशों ने चार इमली जैसे प्राइम लोकेशन और अधिकारियों के आवास वाली कॉलोनी को लूट के लिए चुना था। लूट का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed