फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Railway passengers will be able to take train and platform tickets through mobile app

Bhopal: जियो फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध खत्म, रेलयात्री मोबाइल एप से ट्रेन के साथ प्लेटफार्म का टिकट ले सकेंगे

Sat, 27 Apr 2024 07:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 07:17 PM IST
सार

जियो फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध खत्म हो गया है। रेल यात्री अब मोबाइल एप से किसी भी स्टेशन का अनारक्षित टिकट ले सकेंगे।

विज्ञापन
Bhopal News Railway passengers will be able to take train and platform tickets through mobile app
ऐसे दिखेगा टिकट एप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यूटीएस ऑन मोबाइल एप में यात्रा टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट के लिए बाहरी सीमा जियो फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इससे अब रेल उपयोगकर्ता घर बैठे ही भारतीय रेल के किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। जबकि जियो फेंसिंग की आंतरिक सीमा अपरिवर्तित रहेगी अर्थात केवल स्टेशन परिसर के बाहर से ही टिकट बुकिंग की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्तमान में यह बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध 50 किमी का था अर्थात कोई भी यात्री अपने मोबाइल की लोकेशन से 50 किमी के दायरे में स्थित स्टेशन से यात्रा हेतु अनारक्षित टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकता था। परंतु अब यह प्रतिबंध हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु भारतीय रेल द्वारा इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्ट फोन के जरिए अनारक्षित टिकट बुकिंग (UTS Ticket) की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इस सुविधा से रेल यात्री अनारक्षित टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में लगने से बच सकते हैं और वे अपने मोबाइल से आसानीपूर्वक अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed