{"_id":"667d57001ed6cfe1d8031c9b","slug":"bhopal-news-pradeep-ahirwar-will-be-remembered-fellow-artists-will-pay-tribute-with-theatre-music-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: याद किए जाएंगे प्रदीप अहिरवार, साथी कलाकार देंगे नाट्य संगीत से आदरांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: याद किए जाएंगे प्रदीप अहिरवार, साथी कलाकार देंगे नाट्य संगीत से आदरांजलि
Thu, 27 Jun 2024 05:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:41 PM IST
सार
रंगकर्म संस्था रंग मोहल्ला सोसाइटी के अदनान खान ने बताया कि प्रदीप ने अपनी अल्पायु में मंच पर बड़ा जीवन जिया है। उनकी मंच कलाकार, निर्देशक और लेखक के तौर पर कई यादें मंचीय दुनिया में बिखरी हुई हैं।
विज्ञापन
प्रदीप अहिरवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रंगमंच की नर्सरी कहे जाने वाले शहर भोपाल में अपनी मंचीय मौजूदगी से खास पहचान बनाने वाले स्वर्गीय प्रदीप अहिरवार की प्रथम पुण्यतिथि पर नाट्य संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रदीप के साथी कलाकारों द्वारा दी जाने वाली इस आदरांजलि में शहर और प्रदेश भर के मंच कलाकार शामिल होंगे।
विज्ञापन
रंगकर्म संस्था रंग मोहल्ला सोसाइटी के अदनान खान ने बताया कि प्रदीप ने अपनी अल्पायु में मंच पर बड़ा जीवन जिया है। उनकी मंच कलाकार, निर्देशक और लेखक के तौर पर कई यादें मंचीय दुनिया में बिखरी हुई हैं, जो उन्हें हमेशा प्रदीप को लोगों के बीच जिंदा रखने वाली हैं।
विज्ञापन
अदनान ने बताया कि एक हादसे से असमय प्रदीप को हमसे दूर कर दिया। लेकिन उनकी यादों को हम हमेशा अपने साथ रखने वाले हैं। इसी आदरांजलि को प्रदीप अहिरवार की पहली बरसी पर नाट्य संगीत प्रस्तुति के साथ कलाकारों से शेयर करेंगे। अदनान ने बताया, प्रदीप को प्रथम पुण्यतिथि पर राजधानी के एलबीटी सभागार में खास प्रस्तुति दी जाएगी। 28 जून को शाम छह बजे होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के कलाकार और प्रदीप के चाहने वाले मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट
