फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Narayan Tripathi said - If the statue of Arjun Singh is not unveiled before March 4, then the peo

MP News: नारायण त्रिपाठी बोले- 4 मार्च से पहले अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण करे सरकार

Wed, 15 Feb 2023 03:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 Feb 2023 03:43 PM IST
सार

नारायण त्रिपाठी ने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो विंध्य के लोग 4 मार्च को अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण धूमधाम से करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। यह विंध्य क्षेत्र के लोगों का अपमान हैं।
 

विज्ञापन
Bhopal News: Narayan Tripathi said - If the statue of Arjun Singh is not unveiled before March 4, then the peo
बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा को लेकर एक बार फिर मध्य प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। मैहर से बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने 6 नंबर स्टॉप के पास व्यापमं चौराहे पर लगी अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण की सरकार से मांग की हैं।
विज्ञापन


बुधवार को त्रिपाठी ने प्रतिमा के पास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और पुष्पमाला चढ़ाई। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह किसी पार्टी से बंधे हुए नहीं हैं। वे एक राष्ट्रीय लीडर रहे हैं। विंध्य की धरोहर हैं। त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी सरकार उनकी पुण्यतिथि 4 मार्च से पहले उनकी प्रतिमा का सम्मान के साथ अनावरण करे। हमारी मांग है कि अजय सिंह राहुल अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण कराएं। यदि ऐसा नहीं होता है तो विंध्य के लोग 4 मार्च को अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण धूमधाम से करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। यह विंध्य क्षेत्र के लोगों का अपमान हैं।
विज्ञापन

 
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विंध्य के दौरे और विकास यात्रा को लेकर नारायण त्रिपाठी अपनी ही पार्टी को घेरते हुए कहा कि प्लेन सुविधा शुरू होने जा रही है वह भी जरूरी है, लेकिन पढ़ाई की व्यवस्था, दवाई की व्यवस्था, युवाओं को नौकरी चाकरी रोजगार की व्यवस्था और बच्चों को खेलकूद की व्यवस्था नहीं है। आज भी हमारे विंध्य के बच्चों को पढ़ाई के लिए इंदौर जाना पढ़े, दवाई के लिए नागपुर जाना पड़े, बच्चों को खेलकूद की व्यवस्था ना हो। इसको हम विकास का नारा देंगे। विकास यात्रा का लोग विरोध कर रहे हैं। लोग बोल रहे है कि नेताओं का विकास हुआ हे, लेकिन जनता का नहीं हुआ। सरकार को मूलभूत विकास की तरफ भी जाना चाहिए। विंध्य का मूलभूत विकास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed