{"_id":"69d7a5639770f326190d382d","slug":"bhopal-news-major-racket-exposed-over-300-gas-cylinders-found-underfilled-theft-occurred-during-transit-from-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, 300 से ज्यादा सिलिंडर में कम गैस, डिपो से गोदाम के बीच ही चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, 300 से ज्यादा सिलिंडर में कम गैस, डिपो से गोदाम के बीच ही चोरी
Thu, 09 Apr 2026 06:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:46 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में गैस सिलिंडरों से बड़े पैमाने पर गैस चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें सैकड़ों सिलिंडरों में 1.5 से 2.5 किलो तक गैस कम पाई गई। खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले में बड़े रैकेट के खुलासे की संभावना है।
विज्ञापन
सिलिंडर की जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में घरेलू गैस की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की कार्रवाई में एक ट्रक में भरे सैकड़ों सिलिंडरों में गैस कम पाई गई, जिससे पूरे मामले में बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है। इंडियन ऑयल डिपो से निकले करीब 350 सिलेंडरों से भरे ट्रक में से कई सिलिंडरों की गैस रास्ते में ही निकाल ली गई। हैरानी की बात यह है कि डिपो से एजेंसी के गोदाम के बीच महज 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रक को 13 घंटे लगे, जिससे शक और गहरा गया।
जांच में खुली बड़ी गड़बड़ी
खाद्य विभाग ने ट्रक को रोककर सभी सिलिंडरों का वजन कराया। जांच में सामने आया कि करीब 300 से ज्यादा सिलिंडरों में गैस कम है, जबकि शुरुआती जांच में 40 सिलिंडरों में 1.5 से 2.5 किलो तक गैस कम पाई गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सिलिंडरों की सील से कोई छेड़छाड़ नहीं दिखी, इसके बावजूद गैस निकाली गई। इससे साफ है कि यह काम बेहद सुनियोजित तरीके से किया गया है।
यह भी पढ़ें-गेहूं खरीदी में देरी को लेकर भोपाल में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,कलेक्टर ऑफिस का किया घेराव
विज्ञापन
मालीखेड़ी-भानपुर गोदाम पर कार्रवाई जारी
खाद्य विभाग की टीम मालीखेड़ी-भानपुर स्थित गोदाम पर लगातार जांच की गई। पूरे ट्रक के सिलिंडरों की एक-एक कर जांच की गई, जिसमें कई सिलिंडरों में करीब 2 किलो तक गैस कम पाई गई। यह गैस सिलिंडर ग्वालियर के श्री बालाजी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी से लाए जा रहे थे। मामले में ट्रांसपोर्टर को भी तलब किया गया है और पूछताछ की जा रही है। जिस तरह से बड़ी संख्या में सिलिंडरों में गैस कम मिली है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह संगठित स्तर पर की जा रही कालाबाजारी का मामला हो सकता है।