फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Kolar six lane construction will speed up, now work will start from three more places

Bhopal News: कोलार सिक्स लेन निर्माण की रफ्तार और तेज होगी, अब तीन और जगह से शुरू होगा काम

Mon, 27 Mar 2023 09:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 Mar 2023 09:35 PM IST
सार

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सिक्स लेन के सेंटर से 15-15 मीटर पर बनाए गए डक्ट के बाद बिजली के खंबे शिफ्ट किए गए हैं। इन बिजली के खंभों के बाद निगम भविष्य की संभावनाओं के आधार पर पेयजल एवं सीवेज लाइन के लिए जगह का ध्यान में रखकर भवन अनुज्ञा जारी करें।

विज्ञापन
Bhopal News: Kolar six lane construction will speed up, now work will start from three more places
विधायक रामेश्वर शर्मा कलेक्टर अविनाश लवानिया के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के पहले सबसे लंबे सिक्स लेन के निर्माण में और अधिक तेजी आएगी। मंगलवार से तीन जगहों कोलार तिराहे, भोज विश्वविद्यालय के सामने और डी मार्ट पर भी काम निर्माण एजेंसी द्वारा शुरू किया जाएगा। सोमवार को विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया और आयुक्त नगर निगम केवीएस चौधरी के साथ सिक्स लेन निर्माण की समीक्षा की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, एसडीएम कोलार एवं एसडीएम टी टी नगर, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कोलार गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक के उपरांत कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक 15 किलोमीटर मार्ग का दौरा भी किया। दौरे के दौरान बैरागढ़ चीचली पर सीवेज लाइन के आसपास सड़क निर्माण की खुदाई में आ रही परेशानी का अवलोकन किया साथ ही गोल जोड़ पर चल रहे सीसी कार्य का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की
कलेक्टर लवानिया ने समीक्षा बैठक के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबी चाल के इंतजार में न रहें जहां जैसे जैसे चाल मिलती जा रही है। जहां पोल शिफ्टिंग हो चुके हैं, अतिक्रमण हट चुका है, वहां उसी दिन से काम शुरू करें। इसके लिए जरूरत पड़े तो और टीम बढ़ाएं। यदि लंबी चाल के इंतजार में बैठेंगे तो काम की रफ्तार धीमी होगी और नागरिकों को असुविधा भी होगी। 
विज्ञापन


भविष्य की संभावनाओं को देखकर अनुज्ञा जारी करें
बैठक में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सिक्स लेन के सेंटर से 15-15 मीटर पर बनाए गए डक्ट के बाद बिजली के खंबे शिफ्ट किए गए हैं। इन बिजली के खंभों के बाद निगम भविष्य की संभावनाओं के आधार पर पेयजल एवं सीवेज लाइन के लिए जगह का ध्यान में रखकर भवन अनुज्ञा जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


222 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
बैठक में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सिक्स लेन के सेंटर से 15-15 मीटर पर बनाएं गए डक्ट के बाद बिजली के खंबे शिफ्ट किए गए हैं। इन बिजली के खंभों के बाद निगम भविष्य की संभावनाओं के आधार पर पेयजल एवं सीवेज लाइन के लिए जगह का ध्यान में रखकर भवन अनुज्ञा जारी करें। बता दें, 222 करोड़ की लागत से सिक्स लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed