{"_id":"686d48587192a19d59030148","slug":"bhopal-news-eight-policemen-suspended-for-not-following-transfer-instructions-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: उपायुक्त ने आठ पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, तबादला होने के बाद कर बैठे गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: उपायुक्त ने आठ पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, तबादला होने के बाद कर बैठे गलती
Tue, 08 Jul 2025 10:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:03 PM IST
सार
शिकायतों की जांच में पता चला कि कई पुलिसकर्मी आदेश मिल जाने के बाद भी पुराने थाने में ही जमें बैठे हैं। उन्होंने नई पोस्टिंग पर आमद दी ही नहीं है। वे इधर-उधर से जुगाड़ लगा रहे हैं कि किसी तरह दूसरे थाने में जाने से बच जाएं।
विज्ञापन
तबादला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में कई वर्षों से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों को हटाने लिए पिछले दिनों स्थानांतरण आदेश जारी किए गए। डीजीपी के निर्देश के बाद यह फेरबदल किया गया था। आदेश के बाद कई थानों से खबरें आ रही थीं कि अंगद की तरह पैर जमाकर पैठे पुलिसकर्मी नई पदस्थापना पर जाने को तैयार नहीं हैं। वे इधर-उधर से जुगाड़ लगा रहे हैं कि किसी तरह दूसरे थाने में जाने से बच जाएं।
शिकायतों की जांच के लिए डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी ने तबादला आदेश पर अमल की जानकारी मंगा ली। इस जानकारी में पता चला कि कई पुलिसकर्मी आदेश मिल जाने के बाद भी पुराने थाने में ही जमें बैठे हैं। उन्होंने नई पोस्टिंग पर आमद दी ही नहीं है। यह जानकारी आते ही डीसीपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
ये भी पढ़ें- निगम की वर्कशॉप से प्लान तैयार, अब बारिश में नहीं डूबेगा शहर
विज्ञापन
निलंबित होने वालों में उपनिरीक्षक साबिर खान, एएसआई रामवतार, प्रधान आरक्षक नरेश कुमार शर्मा, मनोहर लाल, चंद्रमौल मिश्रा, वीरेन्द्र यादव तथा आरक्षक कपिल चंद्रवंशी तथा प्रशांत शर्मा शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को चेतावनी भी दी गई है कि वे टालमटोल न करते हुए तुंरत नई जगह पर आमद दें। आने वाले दिनों में दूसरी सूची भी जारी हो सकती है।