फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Durga immersion procession in Bhopal today, major traffic changes, many routes will remain closed

Bhopal News: भोपाल में आज दुर्गा विसर्जन जुलूस, ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, कई मार्ग रहेंगे बंद,भारी वाहनों पर रोक

Fri, 03 Oct 2025 08:05 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 03 Oct 2025 08:05 AM IST
सार

भोपाल में आज दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन जुलूस निकलेगा। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह से बदला हुआ रहेगा। शहर के मध्य क्षेत्रों से गुजरने से बचें और आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

विज्ञापन
Bhopal News: Durga immersion procession in Bhopal today, major traffic changes, many routes will remain closed
भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में आज दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन जुलूस निकलेगा। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह से बदला हुआ रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने 2 अक्टूबर सुबह 8 बजे से 4 अक्टूबर शाम 5 बजे तक विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है।आज शाम 7 बजे भारत टॉकीज चौराहे से मुख्य विसर्जन जुलूस की शुरुआत होगी, जो इतवारा, मंगलवारा, जुमेराती, पीरगेट, मोती मस्जिद होते हुए रेतघाट और फिर कमलापति घाट तक पहुंचेगा। वहीं, कुछ झांकियां पॉलिटेक्निक चौराहा से डिपो चौराहा होते हुए प्रेमपुरा घाट जाएंगी। 4 अक्टूबर शाम तक कोई भी भारी वाहन शहर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। दूध, फल-सब्जी जैसे आवश्यक वस्तुओं के हल्के वाहनों को निर्धारित समयानुसार अनुमति रहेगी।
विज्ञापन




 शाम 5 बजे से बंद हो जाएंगे ये मार्ग
- भारत टॉकीज, नादरा बस स्टैंड, अल्पना तिराहा और भोपाल टॉकीज की ओर सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
- मंगलवारा, दयानंद चौक, जुमेराती और पुरानी सब्जी मंडी से नादरा या घोड़ा नक्कास की ओर जाना संभव नहीं होगा।
- 4 अक्टूबर सुबह 6 बजे से जुलूस के जुमेराती पहुंचने पर रायल मार्केट से पीरगेट और करबला-रेतघाट मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। भारत माता चौराहा से भदभदा पुल होते हुए सिटी डिपो की ओर जाने वाला मार्ग भी बंद रहेगा।
विज्ञापन



बस स्टैंड और लंबी दूरी की बसों के लिए नई व्यवस्था
- इंदौर, सीहोर, गुना, ग्वालियर जाने वाली बसें हलालपुरा बस स्टैंड से संचालित होंगी।
- बैरसिया जाने वाली बसें बेस्ट प्राइज तिराहे से चलेंगी।
- होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर की ओर जाने वाली बसें बायपास मार्ग से चलेंगी।

यह भी पढ़ें-भोपाल में विजयादशमी पर रावण दहन की धूम, राजधानी के कोलार में जलाया गया प्रदेश का सबसे ऊंचा रावण
विज्ञापन
विज्ञापन


 वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
- रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले वाहन एमपी नगर, न्यू मार्केट, अशोका गार्डन, सुभाष नगर ओवरब्रिज से निकल सकते हैं।
- रोशनपुरा से भारत टॉकीज जाने वाले वाहन लिंक रोड-1, बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल के रास्ते भेजे जाएंगे।
- एयरपोर्ट जाने वालों को लिंक रोड-1, सुभाष नगर ओवरब्रिज, लालघाटी होकर निकलना होगा।

यह भी पढ़ें-आरएसएस का पथ संचलन: सफेद शर्ट, खाकी फुल पैंट और काली टोपी पहन शामिल हुए सीएम मोहन यादव


 पुलिस की अपील, नंबर जारी
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम बरतें और ट्रैफिक डायवर्जन में सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन 0755-2677340 और 7587602055 पर संपर्क किया जा सकता है। बैरागढ़ और खजूरी क्षेत्र की प्रतिमाएं सीहोर रोड स्थित विसर्जन स्थल तक जाएंगी। इस दौरान भोपाल-इंदौर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। वाहन चालकों को लालघाटी, गांधी नगर, एयरपोर्ट तिराहा और नए बायपास का उपयोग करने की सलाह दी गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed