{"_id":"63f79ce257a6a16de50a8bb3","slug":"bhopal-news-convention-center-will-be-built-on-the-lines-of-ravindra-bhawan-in-karond-sports-complex-will-be-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: करोंद में रविंद्र भवन की तर्ज पर बनेगा कन्वेंशन सेंटर, युवाओं के लिए बनेगा खेल परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: करोंद में रविंद्र भवन की तर्ज पर बनेगा कन्वेंशन सेंटर, युवाओं के लिए बनेगा खेल परिसर
Thu, 23 Feb 2023 10:35 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:35 PM IST
सार
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ऐशबाग में अंडरपास के समीप अतिक्रमण की समस्या से शीघ्र ही जनता को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि अंडरपास पर अतिक्रमण होने से रहवासियों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के रविन्द्र भवन की तर्ज पर करोंद क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर बनाया जायेगा। गुरूवार को विकास यात्रा के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने यह घोषणा की। मंत्री ने कहा कि करोंद क्षेत्र में करोड़ों की लागत से सर्वसुविधायुक्त कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जायेगा। इसी के साथ क्षेत्र के युवाओं के लिये भव्य खेल परिसर का भी निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि करोंद क्षेत्र को उपनगर बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम सिद्ध होगा। मंत्री ने वार्ड 79 में करोंद चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि रविन्द्र भवन की तर्ज पर करोंद क्षेत्र में करोड़ों की लागत से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। कन्वेंशन सेंटर बहुउपयोगी होगा, जहां बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक समारोह सम्पूर्ण भव्यता के साथ हो सकेंगें। मंत्री ने करोंद में चिन्हित स्थान पर खेल परिसर के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस खेल परिसर में स्विमिंग पूल भी बनाया जाएगा।
ऐशबाग अंडरपास का अतिक्रमण हटेगा
मंत्री ने कहा कि ऐशबाग में अंडरपास के समीप अतिक्रमण की समस्या से शीघ्र ही जनता को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि अंडरपास पर अतिक्रमण होने से रहवासियों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
बाग उमराव दूल्हा में स्कूल का किया निरीक्षण
विकास यात्रा के दौरान मंत्री सारंग वार्ड 40 के बाग उमराव दूल्हा स्थित गैस राहत डिस्पेंसरी व शासकीय हाई स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने पेशेंट रजिस्टर के साथ ही दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान शासकीय हाई स्कूल की मांग पर मंत्री ने पेयजल के लिए अतिरिक्त पानी की टंकी की व्यवस्था कराने की घोषणा की।