फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Contract workers agitated by the arrest of colleagues, said we are not terrorists, we are health

MP News: साथियों की गिरफ्तारी से भड़के संविदा कर्मी, बोले-आतंकी नहीं, हम स्वास्थ्य सेना, 27 को जेल भरो आंदोलन

Sun, 25 Dec 2022 05:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 25 Dec 2022 05:01 PM IST
सार

नियमितीकरण और गिरफ्तार साथियों की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मी मंगलवार को जेल भरो आंदोलन करेंगे। रविवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने के बाद गिरफ्तार साथियों की रिहाई नहीं होने पर अब स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी जिलों में जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसमें 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी गिरफ्तारी देंगे। 

विज्ञापन
Bhopal News: Contract workers agitated by the arrest of colleagues, said we are not terrorists, we are health
स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपने 8 सार्थियों की गिरफ्तारी पर नाराज है। रविवार को भोपाल के जय प्रकाश जिला अस्पताल में स्वास्थ कर्मियों ने सिर पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से कहा कि हम आतंकवादी नहीं, स्वास्थ्य सेना हैं। नियमितीकरण और गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है। इसमें प्रदेश के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी गिरफ्तारी देंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश में नियमितीकरण समेत अपनी मांगों को लेकर 15 दिसंबर से स्वास्थ्य कर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 10 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसमें दो को जमानत देकर 8 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस अस्पताल से रस्सी से बांधकर हबीबगंज पुलिस स्टेशन लेकर गई। दरअसल शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम जेपी में निरीक्षण करने आए थे। यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उनको घेर लिया। उनको दूसरी कार से बैठ कर जाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
प्रदेश के अलग-अलग जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मी  प्रदर्शन कर रहे हैं। भोपाल में स्वास्थ्य कर्मी अंकिता वरवड़े ने कहा कि हम शांतिपूर्वक अपना धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत के लिए खड़े थे। उनका स्वागत किया गया और उनके सामने अपनी बात भी रखी गई। कुछ देर बाद मंत्री दूसरी गाड़ी में बैठ कर चले गए।  लेकिन इसके बाद पुलिस प्रशासन ने हमारे कुछ साथियों को गिरफ्तार कर लिया। हमारे प्रदर्शन स्थल पर गिली मिट्टी दाल दी गई। प्रशासन ने हमारे साथ अन्याय किया। यह हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की गई। हम अपनी सरकार से अपनी जायज मांगों को मांग रहे हैं। हम आतंकवादी नहीं है। हम देश की स्वास्थ्य आर्मी है। आज भी कोरोना का संक्रमण बढ़ा तो हम अपनी सेवाएं बढ़ चढ़कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संविदा स्वास्थ्य कर्मी राकेश मिश्रा ने कहा कि हमारी नियमितीकरण और गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग है। सरकार ने रविवार को हमारे साथियों को नहीं छोड़ा। अब 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मी मंगलवार को जेल भरो आंदोलन करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य कर्मी अपनी गिरफ्तारियां देंगे। 

 
वहीं, स्वास्थ्य कर्मियों को रस्सी से बांधकर ले जाने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रात भूरिया ने कहा कि अब गोड़सेवादियों के राज में गांधी का देश नहीं बचा। शर्म की बात हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री में इतना संयम भी नहीं बचा कि अपनी परेशानी सुना रहे स्वास्थ्य कर्मियों की पीड़ा को सुन सकें। मैं संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ खड़ा हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed