फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Congress Responds to PM Modi Statement Target BJP Congress Manifesto Controversy

Political News: पीएम मोदी के बयान का कांग्रेस ने दिया जवाब, कांग्रेस का घोषणा पत्र लेकर चुनाव में उतरी बीजेपी

Fri, 26 Apr 2024 04:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Apr 2024 04:16 PM IST
सार

Political News: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 में बहुमत हासिल करने के लिए पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। साथ ही अपने विपक्षी दलों पर आरोप प्रत्यारोप का सियासी खेल भी खेल रही है। 
 

विज्ञापन
Bhopal News Congress Responds to PM Modi Statement Target BJP Congress Manifesto Controversy
सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत शुक्रवार को भोपाल पहुंचीं। यहां पर उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिए दिए गए बयान पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि देश चुनाव के मुहाने पर खड़ा है, इसमें हमें लगा था कि प्रधानमंत्री और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 10 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेगा, लेकिन वह तो कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर चुनाव मैदान में उतरा है।

विज्ञापन


हमने अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र कहा है। इसमें भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान देशभर के सभी वर्गों की जो अपेक्षाएं हैं, उन्हें शामिल किया गया है।  राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार को लपेटे में लिया है। साथ ही पीएम पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि मैं एक ब्याहता होने के नाते सिर्फ मोदी जी से इतना ही कहना चाहूंगा कि दाम्पत्य का मंगलसूत्र का अपमान न कीजिए। निभा नहीं सकते तो अपमान मत करिए।
विज्ञापन


10 साल सत्ता में रहने के बाद भी नेहरू को कोसती है बीजेपी
सुप्रिया ने कहा कि, 'हमारे मैनोफेस्टो के बारे में इतना कहा कि लोग डाउनलोड कर रहे है और पढ़ रहे है। केंद्र कि भाजपा सरकार पिछले 10 साल से सत्ता में रहने के बाद भी नेहरू को ही कोसती है। अगर ऐसा ही था तो क्या 10 साल से भाजपा के लोग झुनझुना बजा रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि हमने पांच न्याय अपने मेनिफेस्टो में दिए है, जो आपके सामने है और इसे देखते हुए बीजेपी बौखला गई है। भाजपा लोगों को बरगला रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच स्तंभों पर आधारित है कांग्रेस का न्यायपत्र
सुप्रिया ने कहा कि हमारा न्याय पत्र 5 न्याय के स्तंभों पर आधारित है, जिसमें युवा, नारी, किसान, श्रमिक और हिस्सेदारी शामिल है। युवाओं को न्याय मिलेगा। खाली पदों पर भर्ती होगी। पेपर लीक बंद होगा। कड़े कानून प्रविधान किए जाएंगे।। अग्निवीर जैसी योजना को समाप्त करेंगे। 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को नौकरियों में देंगे। एक लाख रुपये उनके खातों में आएंगे। सुप्रिया ने आगे कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी किसानों को देंगे। जीएसटी से कृषि उपकरणों को मुक्त करेंगे। किसानों की कर्ज माफी अवश्य करेंगे। श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा दी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा कानून लाएंगे। मजदूरी 400 रखेंगे। 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देंगे।



अमित शाह के अचानक भोपाल दौरे पर ली चुटकी
सुप्रिया ने गृहमंत्री अमित शाह के अचानक भोपाल दौरे पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि पहले चरण में मध्य प्रदेश में कम वोटिंग से बीजेपी घबरा गई है, इसका साफ संकेत है कि अचानक गृहमंत्री को भोपाल आना पड़ा। चुनाव प्रचार तो केवल बहाना है, ये प्रदेश के नेताओं की क्लास लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा साउथ में बीजेपी साफ और नार्थ में हाफ की स्थिति है। हम पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। अब इनका कार्यकाल खत्म होने की कगार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed